न्यूज़11 भारत
पाकुड़/डेस्क: जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बासकेंद्री गांव के मियां टोला निवासी 20 वर्षीय अब्दुल अंसारी की चैक डैम में डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार वह दो दोस्तों के साथ जब्दी खरियोपाड़ा के पास चैक डैम में नहाने गया था. नहाने के दौरान अब्दुल और तैयब अंसारी गहरे पानी में डूब गये. ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अब्दुल की मौत हो चुकी थी. वहीं तैयब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ. पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है.
इसे भी पढ़ें: होश में था मरीज, और खोल दी गयी खोपड़ी; देवघर AIMS में पहली बार हुई ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी