विदाई समारोह

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारी कयूम अंसारी को दी भावभीनी विदाई

सम्मान समारोह में यूनियन पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित, योगदान की सराहना की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारी कयूम अंसारी को दी भावभीनी विदाई

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव अरविंद शर्मा ने किया.समारोह में पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी/सीपीसी परियोजना से सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी एवं यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ता कयूम अंसारी को भावभीनी विदाई दी गई.कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वागत से हुई.इसके बाद अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कयूम अंसारी के लंबे सेवाकाल, कंपनी और यूनियन के प्रति उनके समर्पण तथा योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया. साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.कार्यक्रम में मोहम्मद अब्दुल्ला,अरविंद शर्मा,मोहम्मद रहमतुल्लाह, सेवक गंझु, सरजु सिंह, मनोज राम, सुखदेव राम, निरंजन प्रजापति, गीता देवी, प्रिया कुमारी, राजमुनी देवी, कुंवर महतो, रामेश्वर भोक्ता, हरीश चंद्र, भीम प्रकाश, साहिबराम सतनामी, बंटी मोदी, शोहेल अख्तर, रजुउद्दीन अंसारी, फुलमती देवी, भरत नोनिया, अर्जुन गंझु, रमेश कुमार, ऋषिकेश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, कामेश्वर यादव, नागेश्वर गंझु सहित बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा में नदी किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा