न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: मुखी समाज विकास समिति, झारखंड के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखोमुखी उर्फ टिक्की मुखी ने यूसील के डीजीएम राकेश कुमार को आवेदन देकर जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित जर्जर साप्ताहिक हाट परिसर के चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत करने की मांग उठाई है. यूसिल प्रबंधन के उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) को लिखे पत्र में कहा है कि जादूगोड़ा कॉलोनी का साप्ताहिक हाट क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, जहां प्रत्येक सप्ताह यूसीआईएल के कर्मचारी, ठेका मजदूर, उनके परिवार तथा आसपास के गांवों के हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं.
विशेष रूप से यूसीआईएल में कार्यरत.कम्पनी कर्मी एवं कर्मचारी अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इसी हाट पर निर्भर रहते हैं.वर्तमान में हाट परिसर में पक्के चबूतरे, समुचित बैठने की व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण का अभाव है. बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी होती है.
यदि चबूतरा निर्माण, इंटरलॉकिंग पथ, जल निकासी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पौधारोपण, कूड़ेदान तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाती है, तो बाजार अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बन सकेगा. पत्र में टिक्की मुखी ने कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया है कि कर्मचारियों, मजदूरों, स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस जनहित के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है.तथा उम्मीद जताई है कि यूसिल प्रबंधन इस दिशा में सकारात्मक पहल उठाएगी.
यह भी पढ़ें: मोराबादी में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में हंगामा, सड़क पर उतरे सैकड़ों दुकानदार