सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल बुण्डू में 11वीं के छात्रों का  स्वागत सह ओरियंटेशन कार्यक्रम, मेधावियों को मिला सम्मान 

By Ark Sahuliyar
सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल बुण्डू में 11वीं के छात्रों का  स्वागत सह ओरियंटेशन कार्यक्रम, मेधावियों को मिला सम्मान 

संतोष मेहता/न्यूज़11 भारत 
बुण्डू/डेस्क:
सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में सोमवार को 11वीं कक्षा (सत्र 2026-2027 )के विद्यार्थियों के लिए स्वागत सह ओरियंटेशन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्कूल परिवार में उत्साहपूर्वक स्वागत करना और उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रेरित करना था. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. कार्यक्रम में विद्यालय के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अनुभवी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने, समय प्रबंधन का महत्व समझने और अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने की सलाह दी.

समारोह में प्राचार्या तराना बेगम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, "11वीं कक्षा स्कूली जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यहाँ से आपके करियर की नींव मजबूत होती है. अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है." उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार (innovation) और रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया.

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रहा. विद्यालय प्रशासन द्वारा उन मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. इन विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अली अल अराफात ,प्रधानाचार्या तराना बेगम , उपप्राचार्य सोमनाथ रक्षित  , पीं॰जी॰ टी॰ शिक्षक और शिक्षिकाए प्रिया झा , प्रगति कुमारी, गीता कश्यप , पीयूष चक्रवर्ती , अतुल मिश्रा , दीपक कुमार , डॉ०मुकुन्द लाल झा , नारायण गुरुंग , अनुप कुमार , सलमान अली तथा संगीत शिक्षक सुभाष गोस्वामी उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा