75 किमी रप्तार की हवाओं, वज्रपात के साथ बारिश की है सम्भावना, मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए सावधानी बरतने की दी सलाह

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
75 किमी रप्तार की हवाओं, वज्रपात के साथ बारिश की है सम्भावना, मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए सावधानी बरतने की दी सलाह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में इस समय गर्मी और आंधी-पानी का मिला-जुला दौरजारी है और मौसम विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार बुधवार को मौसम का यही रूप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 6 जून तक आंधी-पानी और गर्मी के मिले-जुले मौसम का अनुमान पहले से ही जताया हुआ है. उसी अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी और वज्रपात की घटनाएं हो रही है. वैसे भी मानसून के आने से पहले झारखंड में इस तरह का मौसम आमतौर पर देखा ही जाता है. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 4 जून को केरल में मानसून के प्रवेश कर जाने की एक बार फिर सम्भावना जताई है.

झारखंड के मौसम की बात करें तो IMD ने राज्य के उन 15 राज्यों की लिस्ट में शामिल किया है जहां 3 जून को भारी बारिश और 50-70 किमी रफ्तार की हवाएं चल सकती हैं. 
मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के दक्षिण-मध्य भाग रांची समेत गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं  75 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं, पेड़ अथवा बिजली के खंभे गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि वज्रपात की आशंका को देखते हुए खुले में न रहें, पेड़ के नीचे शरण लेने की बजाय पक्के मकान में शरण लें. 

वहीं गर्मी के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि गुमला, पश्चिमी सिंहभूम में पारा 35°C-41°C तक जा सकता है, लेकिन बारिश के बाद 4 जून को तापमान में 2-4°C गिरावट देखी जा सकती है.  

यह भी पढ़ें: ठाकुरगांव में शिव आराधना का प्रमुख पर्व मंडा पूजा: झूलन व मेला धूमधाम से संपन्न,551 भोक्ताओं ने फुलखुंदी में दिखाई आस्था

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा