कार्यकारिणी बैठक

जियाडा रेगुलेशन और नई उद्योग नीति के ड्राफ्ट पर शीघ्र आयोजुत होगी कार्यशाला - चैंबर अध्यश्र आदित्य मल्होत्रा

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्तमान सत्र के कार्यकारिणी समिति की बारहवीं बैठक <br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जियाडा रेगुलेशन और नई उद्योग नीति के ड्राफ्ट पर शीघ्र आयोजुत होगी कार्यशाला - चैंबर अध्यश्र आदित्य मल्होत्रा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्तमान सत्र के कार्यकारिणी समिति की बारहवीं बैठक अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में जियाडा रेगुलेशन-2026 के ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा हुई. सदस्यों ने इसके कुछ प्रावधानों को उद्योग हितों के प्रतिकूल बताते हुए आवश्यक संशोधन की आवश्यकता बताई. चैंबर अध्यक्ष ने उद्यमियों के सुझाव को जियाडा के प्रबंध निदेशक  के संज्ञान में लाने की बात कही. उन्होंने जल्द ही चैंबर भवन में जियाडा रेगुलेशन और नई उद्योग नीति के ड्राफ्ट पर कार्यशाला आयोजित करने की बात भी कही. बैठक में झारखण्ड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए मेघालय सरकार की तर्ज पर प्रोत्साहनात्मक इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई. चैंबर अध्यक्ष ने राज्य सरकार से इस दिशा में सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया.

अपर बाजार क्षेत्र में रांची नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई पर कार्यकारिणी समिति ने आपत्ति जताते हुए इसका व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की. इस मुद्दे पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों को एकजुट करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि निगम की किसी भी गलत नीति या अनुचित कार्रवाई का व्यापारी एकजुट होकर विरोध करेंगे. बैठक के दौरान सदस्यों ने बाजार क्षेत्र की दुकानों को माननीय न्यायालय से राहत दिलाने में सहयोग के लिए अधिवक्ता देवेश अजमानी के प्रति आभार जताया.

बैठक में बताया गया कि रामगढ़ उपायुक्त द्वारा जिले के सभी छोटे-बड़े उद्यमियों पर सीएसआर राशि खर्च करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा इसके लिए पिछले तीन वर्षों की बैलेंस शीट मांगी जा रही है. उद्यमियों की समस्या को देखते हुए चैंबर अध्यक्ष ने इस मामले में वित्त मंत्री से वार्ता करने की बात कही. साथ ही राज्य सरकार द्वारा गठित राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय सीएसआर कमिटियों की समीक्षा कराने की पहल पर भी सहमति बनी. नार्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने गुमला एवं लोहरदगा में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के प्रयासों के बावजूद इन घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है.

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़ ने संयुक्त रूप से चैंबर की उप समितियों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. अवगत कराया कि वर्तमान सत्र में अब तक उप समितियों की कुल 216 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. उन्होंने 15 अगस्त के बाद चैंबर भवन में आयोजित होनेवाली डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला में अधिकाधिक व्यापारियों से शामिल होकर लाभ लेने की अपील की.

बैठक में पांच वर्ष पूर्व निर्मित भवनों के सीटीओ/सीटीई लेने के संबंध में रेरा द्वारा डेवलपर्स को भेजी जा रही नोटिसों पर भी सदस्यों ने चिंता जताई. सह सचिव नवजोत अलंग एवं सह सचिव रोहित पोद्दार ने संयुक्त रूप से चैंबर की सदस्यता के लिए प्राप्त नये आवेदनों को कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया, जिन्हें समिति द्वारा अनुमोदित किया गया.

महासचिव रोहित अग्रवाल ने अवगत कराया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, ईस्टर्न जोनल यूनिट द्वारा कोलकाता में आयोजित संवाद-3.0 में चैंबर की ओर से सहभागिता करते हुए व्यापार एवं उद्योग से जुड़े सुझाव रखे जायेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि फिक्की की कार्यसमिति में झारखण्ड चैंबर के सदस्य को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रयास जारी है. धनबाद में आयोजित सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर चैम्बर की सदस्य सखी बांगड़ को कार्यकारिणी समिति द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गईं.

कुछ सदस्यों द्वारा चैंबर के नाम एवं लोगो का उपयोग करते हुए व्हाट्सप ग्रुप संचालित करने तथा सोशल मीडिया पेज बनाकर गतिविधियां संचालित करने के मामले पर कार्यकारिणी समिति ने कड़ी आपत्ति जताई. कार्यकारिणी समिति ने ऐसे अनाधिकृत उपयोग को गंभीरता से लेते हुए इसे तत्काल रोकने तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देने के लिए सख्त निर्णय लेने पर सहमति व्यक्त की.

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महसचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, रमेश कुमार, विनय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, अनीश बुधिया, डॉ. अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास मोदी, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमैन  देवेश अजमानी, प्रमोद सारस्वत, सुबोध चौधरी, तेजविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मुकेश पांडेय, अलोक सिंह, साहित्य पवन, शैलेन्द्र सुमन, शशांक भरद्वाज, श्रीकृष्ण अग्रवाल, किशन अग्रवाल, श्रवण राजगढ़िया, डॉ. अनल सिन्हा, महेंद्र जैन, सदस्य अरुण जोशी, अमित मिश्रा के अलावा तेलों चैम्बर, सिमडेगा चैम्बर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. 
-
यह भी पढ़ें: रेल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी लगाने का निर्देश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा