विश्व आदिवासी दिवस

मनोहरपुर प्रखंड के सनमत मेगा स्किल सेंटर रायकेरा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

आदिवासी संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मनोहरपुर प्रखंड के सनमत मेगा स्किल सेंटर रायकेरा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क:मनोहरपुर प्रखंड के सनमत मेगा स्किल सेंटर, रायकेरा आईटीआई में  विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया.कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों, शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायकेरा पंचायत की मुखिया  आदरणीय श्रीमती रानी कच्छप द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं आदिवासी अंगवस्त्र भेंट कर किया गया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की.मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का सच्चा रक्षक है. जल, जंगल और जमीन को बचाकर ही हम देश को बचा सकते हैं. उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया.कार्यक्रम के समापन  में संस्थान के प्रबंधक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. मौके संस्थान के शिक्षक, विधार्थियों और ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: 14 वीं JPSC गड़बड़ी मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ECIR दर्ज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा