न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव में स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लेकर स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया. जहां इस योग शिविर में नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम समेत कई प्रकार से योग से अवगत हुए. इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक मुद्रिका शर्मा ने स्कूली बच्चों को योग को जीवन में अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया. उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है व योग से ही शारीरिक व मानसिक शांति आती है. इस मौके पर आयोजित समारोह को विद्यालय प्राचार्य पी के बनर्जी ने भी सम्बोधित किया व बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया तथा कहा कि योग मानसिक व शारारिक रूप से स्वस्थ बनता बनाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक के रूप में विधालय प्राचार्य पी के बनर्जी, सुनीता टुडू, मेनका सिंह, बबली नाथ, सरस्वती, स्वाति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपी कुमारी, सुनीता साव ने अहम योगदान दिया.
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, भारी संख्या में बच्चों ने किया भाग
योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: मुद्रिका शर्मा
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा