शादी समारोह में आई छत्तीसगढ़ की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Ark Sahuliyar
शादी समारोह में आई छत्तीसगढ़ की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
कुरडेग थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आई छत्तीसगढ़ की एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है. घटना को तीन युवकों द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी रणवीर सिंह ने कहा है कि पीड़िता को आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा