सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By Vaibhaw Vikram
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लेदाटांड़ मजार के सामने फलक होटल के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाररत है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजगंज क्षेत्र के राजगंज थाना   कुल्ही निवासी मो. इरफान अंसारी (17 वर्ष), पिता मेराज अंसारी के रूप में हुई है. वहीं हादसे में उसी गांव के मो. शाहिद (17 वर्ष), पिता शाजिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से राजगंज से तोपचांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लेदाटांड़ मजार के सामने फलक होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक टेंपो से जा भिड़ी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया. वहां इलाज के दौरान मो. इरफान अंसारी की मौत हो गई, जबकि मो. शाहिद का उपचार जारी है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे कुल्ही गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में उपेक्षा से आहत हुए फुरकान अंसारी, बोले- दशकों के संघर्ष और समर्पण को किया गया नजरअंदाज
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा