Amethi Murder News

Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

अमेठी में विवाहिता की आत्म हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By : विकास जैन
Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

Amethi Murder: अमेठी में विवाहिता आत्महत्या मामले में सास,जेठ और ननद सहित 4 गिरफ्तार

सूर्यभान द्विवेदी, अमेठी: अमेठी में विवाहिता की आत्म हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मृतका के दो जेठ, सास और ननद शामिल है। मृतका की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को जिले के जायस थाना क्षेत्र के  पूरे तोमड़ जायस निवासी आरती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने के चलते आत्म हत्या कर ली थी। जिसमें पुलिस ने मोबीन उर्फ पुत्तन,चांद बाबू,किस्मतुन निशा, शहनाज शामिल है। जायस पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमें से संबंधित सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जायस थाने में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

फांसी के फेंदे पर मिला था शब

आपको बता दें कि जिले के जायस थाना क्षेत्र के पूरे तोमड़ गांव निवासी  दिव्या उम्र 21 वर्ष ने तीन वर्ष पूर्व कासिमपुर निवासी रमजान अली उर्फ फुलरु से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद ससुराल वालों ने उसका नाम बदल कर फिजा बानो करवा दिया। मंगलवार को दिव्या उर्फ फ़िज़ा बानो का शव घर के अंदर फाँसी के फंदे से लटका हुआ मिला था।मृतका के मायके वालो को जब घटना की जानकारी हुई तब वे लोग थाने में मुकदमा दर्ज कराए थे।।

संबंधित सामग्री

Amethi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Amethi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी...

Sep 24, 2026
NRHM Scam: बलरामपुर में विजिलेंस की छापेमारी, पूर्व विधायक के भाई की तलाश तेज

NRHM Scam: बलरामपुर में विजिलेंस की छापेमारी, पूर्व विधायक के भाई की तलाश तेज

स्वास्थ्य महकमे में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और अन्य योजनाओं में हुए करोड़ों रुपये के घपले की जांच ने एक बार फिर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है।

Aug 23, 2026
Amethi SBI Fraud: एसबीआई से 6.40 करोड़ की ठगी, 12 पर मुकदमा

Amethi SBI Fraud: एसबीआई से 6.40 करोड़ की ठगी, 12 पर मुकदमा

भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं से करीब 6.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसबीआई अमेठी शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर मुसाफिरखाना स्थित राजीव...

Aug 20, 2026
Hapur Crime: हथौड़े-सरियों से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत

Hapur Crime: हथौड़े-सरियों से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत

देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक पर कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे की सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर सनसनी फैला दी।

Aug 18, 2026
Hardoi Murder: अवैध संबंध के चक्कर में उजड़ा परिवार! पति ने की पत्नी की हत्या

Hardoi Murder: अवैध संबंध के चक्कर में उजड़ा परिवार! पति ने की पत्नी की हत्या

क अवैध रिश्ते ने पहले एक घर की नींव हिलाई, फिर ’घर-वाली’ की जिंदगी छीन ली। आरोप है, देहात कोतवाली क्षेत्र के कनेहटा के सत्यपाल यादव के बड़े भाई की साली से संबंध थे। वह उसे घर में रखने लगा था...

Aug 17, 2026