MLA Raja Bhaiya Lexus LX 500d SUV car

MLA Raja Bhaiya: कारों के शौकीन राजा भैया के काफिले में जुड़ी एक और कार, नंबर है VIP 0001 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार सात बार विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपनी नई अल्ट्रा-लग्जरी गाड़ी को लेकर सुर्खियों

By : विकास जैन
MLA Raja Bhaiya: कारों के शौकीन राजा भैया के काफिले में जुड़ी एक और कार, नंबर है VIP 0001 

MLA Raja Bhaiya: कारों के शौकीन राजा भैया के काफिले में जुड़ी एक और कार, नंबर है VIP 0001 

MLA Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार सात बार विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपनी नई अल्ट्रा-लग्जरी गाड़ी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गाड़ियों और घोड़ों के अपने खास शौक के लिए पहचाने जाने वाले राजा भैया के काफिले में अब 3.45 करोड़ की जापानी टेक्नोलॉजी वाली Lexus LX 500d SUV शामिल हो गई है।

हाई-टेक फीचर्स से लैस है नई SUV

राजा भैया द्वारा खरीदी गई यह 5-सीटर लग्जरी कार आधुनिक सुविधाओं का बेजोड़ नमूना है। इस गाड़ी में डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कई अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। राजा भैया के बेड़े की अन्य गाड़ियों की तरह इस नई लेक्सस पर भी उनका सिग्नेचर VIP नंबर 0001 लगा है।

घोड़े का भी रखते हैं शौक

राजा भैया का कारों का कलेक्शन ही नहीं, बल्कि उनके घोड़ों का शौक भी हमेशा चर्चा में रहता है। इससे पहले उन्होंने साल 2025 में लग्जरी MPV Lexus LM350h खरीदी थी। उनके बेड़े में रेंज रोवर और लैंड रोवर डिफेंडर जैसी दमदार गाड़ियां पहले से मौजूद हैं। गाड़ियों के अलावा राजा भैया को नायाब नस्ल के घोड़ों का भी जबरदस्त शौक है। उन्हें महाराष्ट्र से लाया गया 'विजयराज' नाम का मारवाड़ी घोड़ा तोहफे में मिला था, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

संबंधित सामग्री

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

लखनऊ नगर निगम में बकाया गृहकर जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम 15 अगस्त से शहर में वन टाइम सेटलमेंट OTS योजना शुरू करने जा रहा है।

Jul 28, 2026
UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत BJP ने राज्य की सभी 403 सीटों पर विधायकों और संभावित दावेदारों का नए सिरे से गुप्त सर्वे शुरू करा दिया है।

Jul 28, 2026
Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास शांतिपुरम कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश है।

Jul 27, 2026
Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को हुए उपसभापति के चुनाव में नरसिंह दास निर्विरोध चुन लिए गए।

Jul 27, 2026
Devnandini Hospital Fire : एसी ब्लास्ट से देवनंदनी अस्पताल में मचा कोहराम, 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित 

Devnandini Hospital Fire : एसी ब्लास्ट से देवनंदनी अस्पताल में मचा कोहराम, 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित 

गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में रविवार देर रात एसी में हुए ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल को दहशत में डाल दिया।

Jul 27, 2026