Assistant Teacher Recruitment Examination

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: मंत्री अनिल राजभर को अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के कैबिनेट...

By : विकास जैन
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: मंत्री अनिल राजभर को अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: मंत्री अनिल राजभर को अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

संदीप चतुर्वेदी, लखनऊ:  68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने उनसे मांग करते हुए कहा की राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्तुति के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित करा कर नई सूची जारी करें।

सौंपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट 

इस भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया की 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के संबंध में  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुति की गई है। जिसमें ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक स्वंय / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों आदि को भी लाभ मिलेगा। 

योगी से मिलेंगा प्रतिनिधि मंडल

अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ज्ञापन लेने बाद 68500 शिक्षक भर्ती के प्रकरण पर एक प्रतिनिधि मंडल की वार्ता मुख्यमंत्री योगी से कराने और इस प्रकरण पर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलितों पिछड़ों के साथ है और माननीय राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का योगी सरकार पालन करेगी। ज्ञापन देने वालो में इस भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफ़ान सिंह, आशुतोष वर्मा, अखिल यादव,और नवीन चौधरी शामिल रहे।

संबंधित सामग्री

August 15 Lucknow Traffic diverted:15 अगस्त को लखनऊ में ट्रैफिक रहे डायवर्ड, बंद रहेंगे ये रूट

August 15 Lucknow Traffic diverted:15 अगस्त को लखनऊ में ट्रैफिक रहे डायवर्ड, बंद रहेंगे ये रूट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को जनभवन में आयोजित होने वाले झंडारोहण और स्वल्पाहार कार्यक्रमों को लेकर राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

Aug 13, 2026
Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 567 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक 25,171 प्राप्त करने वाले शिवम कसौधन का पहली बार श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, चरनियाकोट आगमन पर...

Jul 28, 2026
UPTET 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 3 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

UPTET 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 3 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

यूपीटीईटी 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 3 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। सर्वर समस्या के चलते शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यह फैसला लिया है।

Apr 25, 2026
यूपी में शिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय, अनुदेशकों को भी बढ़ी राशि:  इसी महीने से लागू होगा फैसला

यूपी में शिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय, अनुदेशकों को भी बढ़ी राशि: इसी महीने से लागू होगा फैसला

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों का वेतन बढ़ाकर ₹18,000 और इंस्ट्रक्टरों का वेतन ₹17,000 करने की घोषणा की। बढ़ा हुआ मानदेय इसी महीने से लागू होगा।

Apr 05, 2026
उत्तर प्रदेश की शिक्षा में जुड़ा अध्याय, 13 डायट बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 15 और जल्द...

उत्तर प्रदेश की शिक्षा में जुड़ा अध्याय, 13 डायट बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 15 और जल्द...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

Feb 09, 2025