Berasia Road Closed, 3000 Teachers Affected

बैरसिया मार्ग बंद होने से 3 हजार शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे, ई-अटेंडेंस में राहत की मांग

बाणगंगा नदी के उफान से बैरसिया मार्ग बंद होने के कारण करीब तीन हजार शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच सके। शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस में राहत की मांग की है।

By : संजय चतुर्वेदी
बैरसिया मार्ग बंद होने से 3 हजार शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे, ई-अटेंडेंस में राहत की मांग

MP Education News

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते शहर के नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसी तेज बारिश से बाणगंगा नदी के उफान पर आने से बैरसिया ब्लॉक के करीबन तीन हजार शिक्षक सोमवार को स्कूलों में नहीं पहुंच सके। उफान की समस्या के चलते शिक्षक ई-अटेंन्डेंस लगाने में वंचित रहे। शिक्षकों ने डीपीआई आयुक्त अभिषेक सिंह से ई-अटेंन्डेंस लगाने में राहत दिलाने की मांग की है।

बैरसिया ब्लॉक के बिलोदापाल शाला के शिक्षक ने बताया कि वे जैसे-तैसे स्कूल पहुंचे तो पूरा भवन ही पानी में डूबा मिला। स्कूल के सारे रिकार्ड, सामान व फर्नीचर पानी में भींग गए होंगे। तो वे वापस लौट आएं। 

बैरसिया ब्लॉक के आधे स्कूलों में पानी भरा

मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि बारिश से बैरसिया ब्लॉक के 300 स्कूलों में से 50 फीसदी शालाओं में पानी भर गया। वहीं, भोपाल से बैरसिया जाने और ब्लॉक की अन्य नदियां उफान पर होने से शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच सके। 

हालांकि अवकाश घोषित होने से बच्चे नहीं आए। लेकिन शिक्षकों को स्कूल पहुंचना जरूरी था। हालांकि रास्ते बंद होने से वे स्कूल तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में कौशल ने आयुक्त से अनुरोध किया कि प्राकृतिक विपदा के कारण वे सोमवार को ई-अटेंन्डेस से राहत दें।

सरकारी शिक्षकों को ई अटेंडेंस लगाना आवश्यक

बता दें कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल पहुंचकर ई अटेंडेंस लगाना आवश्यक है। इसके आभाव में उनकी सैलरी रुक जाती है। साथ ही ई अटेंडेंस लगाने के लिए स्कूल सीमा के आसपास होना आवश्यक है।

संबंधित सामग्री

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम बदल सकता है। भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Oct 23, 2026
MP Teacher Promotion: शिक्षकों को अच्छी खबर, एमपी के शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन!

MP Teacher Promotion: शिक्षकों को अच्छी खबर, एमपी के शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन!

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से अटके शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया तेज कर दी है।

Oct 13, 2026
MP RTE Fee Reimbursement: सीएम मोहन आज प्राइवेट स्कूलों को देंगे 502 करोड़ की सौगात

MP RTE Fee Reimbursement: सीएम मोहन आज प्राइवेट स्कूलों को देंगे 502 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नरसिंहपुर जिले में एक बड़े कार्यक्रम के तहत शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।

Oct 11, 2026
ई-ज्ञानसेतु चैनल पर अब छात्र पढ़ सकेंगे ई-कंटेंट, मंत्री परमार ने किया लोकार्पण

ई-ज्ञानसेतु चैनल पर अब छात्र पढ़ सकेंगे ई-कंटेंट, मंत्री परमार ने किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा को डिजिटल बनाने की पहल के तहत ई-ज्ञानसेतु यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया गया है। छात्र यहां पाठ्यक्रम से जुड़ा ई-कंटेंट देख सकेंगे।

Sep 09, 2026
MP Weather Update: MP में बारिश की चेतावनी, डैम के गेट खुलने की नौबत!

MP Weather Update: MP में बारिश की चेतावनी, डैम के गेट खुलने की नौबत!

मध्यप्रदेश में मानसून का मिजाज इस वक्त थोड़ा अजीब बना हुआ है। एक तरफ भोपाल, सीहोर, राजगढ़ जैसे कुछ जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है, नदियां और नाले उफान पर हैं और कई जगह डैम का जलस्तर भी तेजी से

Aug 16, 2026