मेट्रो का सफर अब सस्ता

मेट्रो का सफर अब सस्ता: भोपाल-इंदौर में किराए में 25% की छूट 

भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों को 25% तक की छूट मिलेगी, जिसमें ग्रुप टिकट्स पर अधिकतम 35% तक की छूट शामिल है। यह छूट 31 दिसंबर 2026 तक वैध रहेगी।

By : नरेंद्र कुमार
मेट्रो का सफर अब सस्ता: भोपाल-इंदौर में किराए में 25% की छूट 

भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है अब मेट्रो से सफर करने वालों के लिए 11 अक्टूबर से टिकट सस्ते होने जा रहे हैं. प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने फेस्टिव सीजन के दौरान यात्रियों को आकर्षित करने के लिए. टिकट पर 25% अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है, नई व्यवस्था 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी.

ग्रुप टिकट पर मिलेगी ज्यादा छूट

सिंगल जर्नी टिकट (SJT) पर 25% अतिरिक्त छूट के अलावा,रिटर्न जर्नी टिकट (RJT) पर पहले मिलने वाली 5% छूट की जगह अब कुल 30% की छूट दी जाएगी.ग्रुप टिकट (GT) लेने वालों को भी राहत मिलेगी। इस टिकट पर पहले 10% की छूट मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब कुल 35% कर दिया गया है। हालांकि, ₹20 वाले सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25% की छूट लागू नहीं होगी।

ग्रुप टिकट की शर्तों में बदलाव

ग्रुप टिकट की शर्तों में भी बदलाव किया गया है। पहले इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कम से कम आठ यात्रियों का होना जरूरी था। अब सिर्फ दो यात्री मिलकर भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे।इस बदलाव से परिवार के सदस्यों, दोस्तों और साथ सफर करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। खासकर उन यात्रियों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, जो दो या तीन लोगों के साथ मेट्रो से आना-जाना चाहते हैं।

जाने कितनी होगी बचत

  • ₹200 से ₹499 तक के रिचार्ज पर 8% बोनस।

  • ₹500 से ₹999 तक के रिचार्ज पर 10% बोनस।

  • ₹1,000 से ₹1,499 तक के रिचार्ज पर 12% बोनस।

  • ₹1,500 से ₹2,000 तक के रिचार्ज पर 15% बोनस।

नई टिकट छूट और ई-वॉलेट बोनस का संयुक्त लाभ लेने पर यात्रियों को अधिकतम करीब 44% तक फायदा होने की बात कही गई है। हालांकि, वास्तविक बचत टिकट के प्रकार और रिचार्ज राशि पर निर्भर करेगी।

मेट्रो का किराया

  • 1 से 2 स्टेशन: ₹20

  • 3 से 5 स्टेशन: ₹30

  • 6 से 8 स्टेशन: ₹40

  • पूरे रूट का अधिकतम किराया: ₹80

 

संबंधित सामग्री

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम बदल सकता है। भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Oct 23, 2026
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Oct 22, 2026
Bhopal Master Plan Protest: अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात 

Bhopal Master Plan Protest: अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट को लेकर किसान अपनी बात रखने के लिए पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुंचे है।

Oct 22, 2026
MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

मध्यप्रदेश की खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12 नवंबर को मतदान होगा।

Oct 22, 2026