स्वामी आत्मानंद भर्ती परीक्षा कल से

CG Swami Atmanand School Exam 2026: 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा कल से,जानें टाइमिंग और नियम

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की 1812 संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। CBT में 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

By : नरेंद्र कुमार
CG Swami Atmanand School Exam 2026: 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा कल से,जानें टाइमिंग और नियम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 4 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसमें प्रदेशभर के 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

24 केंद्रों पर होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा के लिए रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा छह-छह केंद्र बनाए गए हैं। दुर्ग और भिलाई में चार-चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जगदलपुर में दो केंद्र होंगे, जबकि चांपा और सरगुजा में एक-एक केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

तीन पालियों में होगा एग्जाम

परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी पाली और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में जरूर जांच लें।

पाली

परीक्षा का समय

प्रवेश शुरू

पहली

सुबह 8:30 से 10:30 बजे

सुबह 7 बजे

दूसरी

दोपहर 12:30 से 2:30 बजे

सुबह 11 बजे

तीसरी

शाम 4:30 से 6:30 बजे

दोपहर 3 बजे

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

100 अंकों का पेपर, गलत जवाब पर कटेंगे नंबर

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और पेपर हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के बाद विभाग की ओर से मॉडल आंसर-की जारी की जाएगी।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और अपनी पाली की जानकारी जांच लें। अंतिम समय में पहुंचने से बचें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह: परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

संबंधित सामग्री

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026
CG Teacher Exam: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती पर रोक लगाई; दिव्यांग आरक्षण पर सरकार से मांगा जवाब

CG Teacher Exam: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती पर रोक लगाई; दिव्यांग आरक्षण पर सरकार से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार को नोटिस जारी हुआ। अब 11 अक्टूबर की परीक्षा पर अनिश्चितता है।

Oct 09, 2026
ESB की 9 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके, गड़बड़ियों के बाद AI निगरानी होगी लागू

ESB की 9 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके, गड़बड़ियों के बाद AI निगरानी होगी लागू

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की कई भर्ती परीक्षाएं गड़बड़ियों के कारण अब भी जांच के दायरे में हैं। मंडल ने भविष्य की परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए AI आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने का फैसला

Jul 24, 2026
CSIR UGC NET 2026 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा से पहले NTA ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

CSIR UGC NET 2026 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा से पहले NTA ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

CSIR UGC NET 2026 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 14, 2026
NEET री-एग्जाम से पहले सख्त अलर्ट! सेंटर के अंदर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

NEET री-एग्जाम से पहले सख्त अलर्ट! सेंटर के अंदर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

NEET-UG पुनर्परीक्षा से पहले NTA ने सख्त गाइडलाइन जारी की हैं। 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद होगी, हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी और ड्रेस कोड से लेकर प्रतिबंधित सामान तक कई नियमों का पालन करना अनि

Jun 20, 2026