रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कामकाज को चुस्त करने के लिए 84 कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। तबादले की इस सूची में मानचित्रकार और सहायक ग्रेड के कर्मचारी शामिल हैं।
किस पद के कितने कर्मचारी बदले गए
आदेश के मुताबिक तबादला पाने वालों में सबसे ज्यादा 41 कर्मचारी सहायक ग्रेड-2 के हैं। इसके बाद 29 मानचित्रकार हैं। वहीं 14 सहायक ग्रेड-1 के कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है। तीनों पदों को मिलाकर कुल संख्या 84 होती है।
कामकाज में कसावट लाना मकसद
विभाग का कहना है कि यह कदम कामकाज में कसावट लाने के लिए उठाया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई पदस्थापना वाली जगह पर जाकर कार्यभार संभालना होगा।
देखिए पूरी लिस्टः-

