रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिन पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट से छूट गए हैं। अब उनके लिए राहत की खबर है। पहली बार वोट डालने की उम्र में पहुंचे युवाओ को भी इसका फायदा मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर प्रदेश में विशेष अभियान चल रहा है। इसका मकसद है ऐसे सभी लोगों को मतदाता सूची में जोड़ना है जो छूट गए हैं।
घर घर पहुंच रहे बीएलओ
अभियान में बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ लोगों के दरवाजे तक जा रहे हैं। वे उन पात्र नागरिकों की जानकारी जमा कर रहे हैं जिनका नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं हो सका है। यह काम मतदाता सूची को लगातार अपडेट रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। छूटे हुए लोगों के साथ नए युवा मतदाताओं को जोड़ने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की अपील
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पात्र नागरिकों से अपना पंजीकरण पक्का करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सूची में नाम होना लोकतंत्र में हिस्सेदारी का पहली शर्ता है। लोग बढ़ चढ़कर आगे आएंगे तो यह कोशिश कामयाब होगी कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
घर बैठे भी जुड़वा सकते हैं नाम
बता दें कि यदि नागरिक बीएलओ का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो खुद भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ईसीआईनेट मोबाइल एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म 6 ऑनलाइन भरना होगा।