सीएम योगी आदित्यनाथ ने जूनियर हॉकी विश्व कप-2025 की ट्रॉफी का किया स्वागत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जूनियर हॉकी विश्व कप-2025 की ट्रॉफी का किया स्वागत

By : Swadesh Bhopal
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जूनियर हॉकी विश्व कप-2025 की ट्रॉफी का किया स्वागत

योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप-2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का बुधवार को भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का स्वागत करना मेरे और प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।”

देश विदेश की 24 टीमें शामिल

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत, चीन, बेल्जियम, जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड, चिली, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस ट्रॉफी का आना राज्य के स्वर्णिम खेल इतिहास की याद दिलाने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी याद किया

मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म उत्तर प्रदेश की धरती पर हुआ था। उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है, जिसका पहला सत्र इस वर्ष प्रारंभ हो चुका है।

केडी सिंह बाबू को भी याद किया

मुख्यमंत्री योगी ने हॉकी के यशस्वी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू को भी याद किया। उन्होंने कहा कि केडी सिंह बाबू भी उत्तर प्रदेश में जन्मे थे। उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए बाराबंकी स्थित उनके निवास को एक म्यूजियम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सीएम ने यूपी के हॉकी खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश ने अनेक ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने हॉकी इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने पद्म पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों — मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आर.पी. सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एम.पी. सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव और प्रीति दुबे — के योगदान को भी याद किया।

संबंधित सामग्री

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13.58 करोड़ से अधिक नाम दर्ज हैं। 16 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का मौका है।

Nov 17, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
Kanpur Fire: कानपुर के 5 मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, बच्चा जिंदा जला; तीसरी मंजिल से कूदी महिला की मौत

Kanpur Fire: कानपुर के 5 मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, बच्चा जिंदा जला; तीसरी मंजिल से कूदी महिला की मौत

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में तड़के आग लगने से 15 वर्षीय बच्चे और 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं, जबकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Nov 16, 2026
UP PCS Transfer:यूपी में आधी रात बड़ा फेरबदल!, 55 PCS अधिकारियों के तबादल, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

UP PCS Transfer:यूपी में आधी रात बड़ा फेरबदल!, 55 PCS अधिकारियों के तबादल, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक फेरबदल के तहत 55 PCS अधिकारियों को नई तैनाती मिली। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी समेत कई जिलों में जिम्मेदारियां बदली गईं।

Nov 16, 2026