कानपुर अपार्टमेंट में आग, बच्चे समेत 2 की मौत

Kanpur Fire: कानपुर के 5 मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, बच्चा जिंदा जला; तीसरी मंजिल से कूदी महिला की मौत

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में तड़के आग लगने से 15 वर्षीय बच्चे और 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं, जबकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

By : नरेंद्र कुमार
Kanpur Fire: कानपुर के 5 मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, बच्चा जिंदा जला; तीसरी मंजिल से कूदी महिला की मौत

AI

सुबह के करीब 4:30 बजे... पूरा परिवार गहरी नींद में था। तभी अचानक अपार्टमेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। चारों तरफ धुआं भर गया और लोगों के सामने जान बचाने के लिए बाहर निकलने का रास्ता तक नहीं बचा। किसी ने साड़ी और चादर को रस्सी बनाया, तो कोई अपनी जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूद गया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

किसी ने साड़ी से बनाई रस्सी, तो कोई बालकनी से कूदा

हादसे के दौरान अपार्टमेंट में फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। कुछ लोग साड़ी और चादरों को बांधकर बालकनी से नीचे उतरे। वहीं, कुछ लोग सामने बने मकान की छत तक पहुंचने के लिए पटरा लगाकर बाहर निकले। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों ने जान बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए।

एक बच्चे समेत दो की मौत, कई घायल

इस हादसे में 48 वर्षीय राखी साहू और 15 वर्षीय प्रांजुल बाथम की जान चली गई। प्रांजुल की मौत आग की चपेट में आने से हुई, जबकि राखी साहू तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई थीं। इस दौरान वह नीचे खड़े वैभव गुप्ता पर जा गिरीं। राखी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैभव की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है.वहीं, प्रांजुल की मां नीता करीब 40 फीसदी तक झुलस गई हैं। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं होने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इमारत बेहद संकरी, महज 5 से 6 फीट चौड़ी गली में बनी है और बाहर निकलने का सिर्फ एक रास्ता है। ऐसे में आग लगने के बाद लोगों को बाहर निकलने में काफी मुश्किल हुई.पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13.58 करोड़ से अधिक नाम दर्ज हैं। 16 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का मौका है।

Nov 17, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
UP PCS Transfer:यूपी में आधी रात बड़ा फेरबदल!, 55 PCS अधिकारियों के तबादल, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

UP PCS Transfer:यूपी में आधी रात बड़ा फेरबदल!, 55 PCS अधिकारियों के तबादल, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक फेरबदल के तहत 55 PCS अधिकारियों को नई तैनाती मिली। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी समेत कई जिलों में जिम्मेदारियां बदली गईं।

Nov 16, 2026
38 UP IAS Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले 5 DM, 38 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

38 UP IAS Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले 5 DM, 38 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक चुस्ती-दुरुस्ती को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 14, 2026
CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

लखनऊ में बीजेपी की बैठक में सीएम योगी ने एक महीने तक वोटर जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा किया।

Nov 13, 2026