Nautanwa News

Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात कुछ संविदा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By : विकास जैन
Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

राजेश जायसवाल, महराजगंज: नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात कुछ संविदा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  सरकारी अस्पताल में मरीजों का उपचार करने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय कुछ डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक चलाने में अधिक व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने निजी क्लीनिक तक पहुंचाने का माध्यम बनाए जाने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।

सूत्रों का बताना है कि कुछ संविदा डॉक्टर अस्पताल में निर्धारित समय से देर से पहुंचते हैं और समय से पहले ही चले जाते हैं। मरीज जब उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें समुचित समय नहीं दिया जाता। कई मरीजों को कथित तौर पर यह कहकर निजी क्लीनिक पर बुलाया जाता है कि अस्पताल में पर्याप्त समय नहीं है। इसके बाद निजी क्लीनिक पर मरीजों को महंगी दवाएं और विभिन्न प्रकार की जांच लिखे जा रहे है

 सबसे गंभीर बात यह है कि निजी क्लीनिकों और उनसे जुड़े मेडिकल स्टोर के पंजीकरण एवं लाइसेंस को लेकर हैं। बताया जा रहा है कि नौतनवा क्षेत्र में संचालित कुछ निजी क्लीनिकों के वैध पंजीकरण तथा वहां संचालित मेडिकल स्टोर के औषधि लाइसेंस की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ डॉक्टर अपने क्लीनिक पर मरीजों को ऐसी महंगी दवाएं लिखते हैं, जो सामान्य बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। मरीजों को कथित तौर पर उन्हीं क्लीनिकों से जुड़े मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इस पूरे मामले में मरीजों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। सरकारी अस्पताल में मुफ्त या कम खर्च पर उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले गरीब और ग्रामीण मरीज निजी क्लीनिकों में महंगी जांच और दवाओं का खर्च उठाने को मजबूर हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि क्या सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को जानबूझकर निजी क्लीनिकों की ओर भेजा जा रहा है? इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन किया उनका फोन नहीं उठा।

संबंधित सामग्री

Silver Coins Fraud: धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की चमक के पीछे ठगी का खेल!

Silver Coins Fraud: धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की चमक के पीछे ठगी का खेल!

धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के खरीदने का विशेष चलन है।

Nov 05, 2026
Nautanwa CHC: नौतनवा सीएचसी में दलालों का बढ़ता दखल, निजी केंद्रों पर भेजे जा रहे है, मरीज

Nautanwa CHC: नौतनवा सीएचसी में दलालों का बढ़ता दखल, निजी केंद्रों पर भेजे जा रहे है, मरीज

नौतनवा स्थित कुवंर घनश्याम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित दलालों का दखल लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवा, एक्स-रे...

Nov 05, 2026
Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में कथित तस्करी का नेटवर्क एक बार फिर चर्चा में है।

Oct 10, 2026
IGST Maharajganj: IGST नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप, कथित नेटवर्क की जांच से बढ़ी चिंता

IGST Maharajganj: IGST नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप, कथित नेटवर्क की जांच से बढ़ी चिंता

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में  एक चर्चित सीए से काम करने वाले लगभग सैकड़ो  व्यापारियों की जीएसटी और आईजीएसटी से जुड़े कथित लेनदेन को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है।

Sep 26, 2026