'दिल्ली लक्ष्मी योजना' रक्षाबंधन पर होगी लॉन्च

Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली सरकार की नई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। जानें पात्रता, लॉन्च डेट, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें।

By : स्वदेश डेस्क
Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनी महत्वाकांक्षी 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की तैयारी है कि इस योजना की औपचारिक शुरुआत रक्षाबंधन (28 अगस्त) के अवसर पर की जाए।

हर महीने मिलेगी 2,500 रुपये की सहायता

'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस राशि से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

कौन-कौन महिलाएं होंगी पात्र?

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं

  • आवेदिका की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
  • आवेदिका के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज न हो।

रक्षाबंधन पर हो सकती है लॉन्च

दिल्ली सरकार इस योजना को 28 अगस्त (रक्षाबंधन) के दिन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे महिलाओं के लिए त्योहार के विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। योजना शुरू होने के बाद लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने बताया है कि योजना के आवेदन की प्रक्रिया और आधिकारिक पोर्टल की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी और सत्यापन के बाद सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

संबंधित सामग्री

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी; AAP विधायक को मिला मैसेज

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी; AAP विधायक को मिला मैसेज

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह को व्हाट्सएप संदेश भेजकर 7 करोड़ रुपये मांगे गए। मोहाली में केस दर्ज।<br/><br/>

Nov 12, 2026
सेहत पर फिर संकट! मॉर्निंग वॉक के दौरान अचेत होकर गिरे जगदीप धनखड़, AIIMS में इलाज जारी

सेहत पर फिर संकट! मॉर्निंग वॉक के दौरान अचेत होकर गिरे जगदीप धनखड़, AIIMS में इलाज जारी

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया

Nov 11, 2026
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और दमकल विभाग की टीमें बचाव में जुटी हैं।

Nov 05, 2026
दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर BJP भी निकाल रही पदयात्रा।

Nov 01, 2026
HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज की अंतरिम इजाजत देने से इनकार किया। जानिए सुरक्षा कारणों, सरकारी पक्ष और मस्जिद से जुड़े मामले में आगे क्या होगा।

Oct 29, 2026