ग्वालियर में फ्लाईओवर का विरोध

ग्वालियर में फ्लाईओवर का विरोध तेज, लोगों को घर और रोजी-रोटी छिनने का डर

ग्वालियर में रामदास घाटी से नौगजा रोड तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का विरोध तेज है। स्थानीय लोगों को मकान, दुकान और रोजगार प्रभावित होने की चिंता है।

By : स्वदेश डेस्क
ग्वालियर में फ्लाईओवर का विरोध तेज, लोगों को घर और रोजी-रोटी छिनने का डर

 ग्वालियरः शहर के ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर  को लेकर विरोध तेज हो गया है। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी होते हुए नौगजा रोड तक करीब 2.6 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की योजना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है, गुरुवार को रहवासियों, दुकानदारों और सामाजिक संगठनों ने रैली निकालकर विरोध जताया ।

स्थानीय लोगों का दावा है कि फ्लाईओवर निर्माण की जद में करीब 150 मकान आ सकते हैं। वहीं सड़क चौड़ीकरण के कारण 250 अन्य मकानों पर भी कार्रवाई की आशंका है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है ।

दुकानदारों को रोजगार छिनने की चिंता

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि वे शहर के विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन  परियोजना बनाते समय प्रभावित परिवारों और कारोबारियों की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। छोटे दुकानदारों को डर है कि दुकान टूटने से उनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

व्यापारियों का दावा है कि सड़क पर डिवाइडर बनने के बाद ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ऐसे में फ्लाईओवर की योजना से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

वैकल्पिक रास्ते और पुनर्वास पर उठे सवाल

आंदोलन से जुड़े लोगों ने रेलवे लाइन के पास मौजूद पुराने मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल करने की संभावना पर विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा विकल्प तलाशा जाना चाहिए, जिससे यातायात में सुधार हो और लोगों के मकान-दुकानों को कम से कम नुकसान पहुंचे।

अब सवाल यह है कि क्या परियोजना में किसी वैकल्पिक मार्ग की गुंजाइश है और प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे या पुनर्वास की क्या व्यवस्था होगी। फिलहाल, इन मुद्दों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष और परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 

संबंधित सामग्री

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026