सुजान सिंह, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने नवरात्रि की रात को मातम में बदल दिया। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रक श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई।
ढलान पर बेकाबू हुआ धान से लदा ट्रक
ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, नवरात्रि में मंदिर पहुंचने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई थी। छिनोर वाली सड़क पर तेज ढलान है और वहां भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है। एसएसपी ने बताया कि धान से भरा ट्रक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ता हुआ आगे बढ़ा और ढलान पर काबू से बाहर हो गया। नीचे उतरते हुए ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण हादसा दर्दनाक हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, तेज रफ्तार ट्रक का कहर, करीब 50 श्रद्धालु कुचले गए! देवी दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर काल बनकर टूटा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकराया ट्रक ट्रक की टक्कर से मंदिर की दीवार ढही, मलबे की चपेट में आए कई श्रद्धालु! रात करीब 1:30 बजे हुए भीषण हादसे से इलाके में मचा हड़कंप! #BreakingNews #MadhyaPradesh #Gwalior #RoadAccident #ग्वालियर #मध्यप्रदेश
— Sadan Singh (@SadanJee) October 18, 2026
अस्पताल में कितने घायल, कितने गंभीर
एसएसपी के अनुसार अब तक 42 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से 14 की मौत हो चुकी है। पांच से छह मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं। बाकी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और दूसरे वाहन मौके पर भेज दिए गए थे। उनके मुताबिक करीब 29 लोगों को अलग अलग तरह की चोटें आई हैं और पांच से छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
बैरिकेड और चेक पॉइंट के बावजूद ट्रक कैसे पहुंचा
कलेक्टर ने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक पॉइंट लगा था। फिर भी ट्रक अंदर कैसे आ गया, यह जांच का विषय है। ट्रक की तकनीकी खामी पता करने के लिए आरटीओ की टीम को मौके पर भेजा गया है।
मध्य प्रदेश ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं के एक समूह पर ट्रक चढ़ जाने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए... https://t.co/x4xC18m8Uu
— Ajay Kumar Dwivedi... (@AjayDwi65357304) October 18, 2026
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसा था मंजर
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। उसने अपनी आंखों के सामने कुछ लोगों को दम तोड़ते देखा। उसके मुताबिक ट्रक में क्षमता से ज्यादा माल लदा था। वह अचानक नीचे आया और कुछ दुकानों के साथ लोगों को भी कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शी के भाई को भी चोट आई है। घटनास्थल पर अब भी अफरातफरी का माहौल है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। इस दुःखद दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
मृतकों के नाम की लिस्ट जारी
हादसे में जान गंवाने वाले 13 श्रद्धालुओं में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, मृतकों की जानकारी सामने आई है। मृतकों मै ग्वालियर के साथ श्योपुर, शिवपुरी के भी श्रद्धालु शामिल हैं।
1. सत्येंद्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उमर 22 साल निवासी महलगांव ग्वालियर मोबाइल नंबर 8839505842
2. सरला तोमर पत्नी राजेंद्र कुमार 50 साल निवासी हनुमान पहाड़ी राजीव नगर गुड़ा गुड़ी का नाका ग्वालियर मोबाइल नंबर 8827158595
3. गौरव परिहार पुत्र कमलेश परिहार उमर 18 साल निवासी बड़ा गांव खुरेरी ग्वालियर मोबाइल नंबर 9479650004
4. महेश शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा उम्र 45 साल निवासी सहसराम गसवानी श्योपुर मोबाइल नंबर 7999460687
5. विमलेश पुत्र बबलू बघेल उमर 18 साल निवासी महागावरा थाना सीहोर जिला शिवपुरी मोबाइल नंबर 7773829895
6. देवेश बघेल पुत्र हरि सिंह बघेल उमर 17 साल निवासी मावटा थाना भितरवार मोबाइल नंबर 8823037295
7. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव उम्र 16 साल निवासी चौहान प्याऊ गल्ला कोठार थाटीपुर मोनं 7389273446
8. शौर्य शर्मा पुत्र संजय शर्मा उम्र 15 साल निवासी सहसराम गोस्वामी शिवपुरी मोबाइल नंबर 8817276266
9. हेमंत राठौड़ पुत्र जबर सिंह राठौड़ उमर 21 साल निवासी यादव धर्म कांटा हजीरा ग्वालियर
10. दिव्यांश पुत्र अशोक कुशवाहा उमर 16 साल निवासी महेशपुरा सिकंदर कंपू ग्वालियर
3 अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
सरकार से आर्थिक सहायता की मांग
ग्वालियर हादसे को लेकर इलाके में मातम पसरा हुआ है। अपनों को खोने वाले परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस बीच पीड़ितों के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि मृतक के परिजनों को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इतना ही नहीं उनकी मांग है कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज हो।
ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार
ग्वालियर भीषण हादसे में शामिल ट्रक के वाहन मालिक मोहित सिंह और घटना के वक्त ट्रक चला रहे ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनको आगे की पूछताछ के लिए फिलहाल पुलिस थाने ले जा रही है।