India-Nepal Border Hawala

India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा से सटे क्षेत्र में संचालित कैसीनो में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ...

By : विकास जैन
India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

India-Nepal Border Hawala: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

राजेश जायसवाल, महराजगंज:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा से सटे क्षेत्र में संचालित कैसीनो में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ लोग कैसीनो में पहुंचकर भारतीय खातों में करोड़ों रुपए  मंगाने और उसे कैसीनो में जुआ खेलने वाले खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। इसके बदले उन्हें कथित तौर पर कमीशन मिलता है।

सूत्रों का दावा है कि कैसीनो में पहुंचने वाले कुछ भारतीय नागरिक लाखों रुपये की टोकन मनी जमा करते हैं। कसीनो में एक कैसिनो में करीब 8 से 10 लोग इस बड़े रुपए का हवाला का कारोबार कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये जमा करता है तो कथित व्यवस्था के तहत करीब 25 लाख रुपये की रकम खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल की जाती है। कैसीनो में रकम हारने वाले खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर इन्हीं लोगों के माध्यम से दोबारा रकम उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि भारतीय क्षेत्र से बैंक खातों के माध्यम से रकम मंगाकर नेपाल के कैसीनो में उपलब्ध कराने के बदले संबंधित लोगों को कथित तौर पर करीब दो प्रतिशत कमीशन मिलता है। 25 लाख रुपये के लेनदेन पर दो प्रतिशत के हिसाब से यह रकम 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है।

सूत्रों का यह भी आरोप है कि इस तरह के लेनदेन का इस्तेमाल कथित हवाला कारोबार में किया जा रहा है और इससे जुड़े धन के सोने की तस्करी में इस्तेमाल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि सोनौली सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक कैसीनो संचालित हैं। आरोप है कि नौतनवा, सोनौली और आसपास के सीमावर्ती इलाकों के कुछ लोग इन कैसीनो तक पहुंचकर रकम के लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

मामला गंभीर होने के कारण भारतीय और नेपाली सुरक्षा एजेंसियों की ओर से ऐसे संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और कैसीनो में होने वाले धन के आवागमन की जांच किए जाने की जरूरत बताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

Nautanwa Accident: नौतनवा हादसा, सड़क किनारे गड्ढे में उतरी स्कूली वैन, बाल-बाल बचे मासूम

Nautanwa Accident: नौतनवा हादसा, सड़क किनारे गड्ढे में उतरी स्कूली वैन, बाल-बाल बचे मासूम

महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मासूम बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

Aug 19, 2026
Nepali mobile SIM: सोनौली पुलिस चौकी के बगल में नेपाली मोबाइल सिम का खेल, दुरुपयोग का आरोप

Nepali mobile SIM: सोनौली पुलिस चौकी के बगल में नेपाली मोबाइल सिम का खेल, दुरुपयोग का आरोप

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र में पुलिस चौकी के ठीक बगल में नेपाली मोबाइल सिम कार्ड की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।

Aug 18, 2026
Maharajganj News: बिना डॉक्टर के चल रहे पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर, उठने लगे सवाल

Maharajganj News: बिना डॉक्टर के चल रहे पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर, उठने लगे सवाल

नौतनवा सोनौली हरदी डाली सहित पूरे जिले में संचालित कई पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों में पंजीकरण के मानकों और वास्तविक व्यवस्था के बीच बड़ा अंतर है।

Aug 09, 2026
India-Nepal Border: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध बसों का संचालन

India-Nepal Border: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध बसों का संचालन

भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर से नेपाल की राजधानी काठमांडू, पोखरा सहित अन्य शहरों से संचालित होने वाली कुछ नेपाली नंबर की बसों पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा और टूरिस्ट बस लिखकर भारत में अवैध...

Aug 02, 2026
Nautanwa-Sonauli: नौतनवा-सोनौली के गैरेजों में अवैध स्पेयर पार्ट्स का खेल, अवैध गतिविधियों की आशंका

Nautanwa-Sonauli: नौतनवा-सोनौली के गैरेजों में अवैध स्पेयर पार्ट्स का खेल, अवैध गतिविधियों की आशंका

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा और सोनौली क्षेत्र के कई मोटर गैरेज इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इन गैरेजों में बड़ी संख्या में नेपाली नंबर की कारें मरम्मत...

Aug 01, 2026