Balrampur Lawyers

Balrampur Lawyers: बलरामपुर में DM से न मिलने पर वकीलों का हंगामा, बहिष्कार का एलान 

ऑनलाइन दाखिल-खारिज और धारा 34 की नई व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तकरार गहरा गई है।

By : विकास जैन
Balrampur Lawyers: बलरामपुर में DM से न मिलने पर वकीलों का हंगामा, बहिष्कार का एलान 

Balrampur Lawyers: बलरामपुर में DM से न मिलने पर वकीलों का हंगामा, बहिष्कार का एलान 

बलरामपुर। ऑनलाइन दाखिल-खारिज और धारा 34 की नई व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तकरार गहरा गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे वकीलों की जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से मुलाकात नहीं हो सकी। वकीलों का आरोप है कि उन्हें देखकर जिलाधिकारी कार्यालय के पिछले दरवाजे से निकल गए। इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद संघ भवन में आयोजित बैठक में डीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भेजने तथा राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान, कलेक्ट्रेट बार के कमलेश्वर सिंह और युवा बार के मृगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उतरौला और तुलसीपुर में चल रहे विरोध के समर्थन में मुख्यालय पर भी कामकाज ठप किया गया था। बैठक में संगठन विरोधी आचरण के आरोप में वकील आशुतोष ओझा और आशीष सिंह को पांच साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। महामंत्री संजय तिवारी और अशोक मिश्रा के अनुसार शुक्रवार, 16 अक्टूबर को भी न्यायिक कार्य स्थगित रहेगा और आमसभा में आगे की रणनीति तय होगी।

दूसरी तरफ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि वकीलों के आगमन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। वह दोपहर 12 बजे से समेकित दिव्यांग विद्यालय में प्रतीक्षारत बच्चों के तय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञापन लेने से इनकार जैसी कोई बात नहीं थी और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। प्रशासन अधिवक्ताओं का सम्मान करता है और संवाद के लिए तैयार है।

संबंधित सामग्री

Tulsipur wheat Scame: तुलसीपुर में 60 लाख के गेहूं घोटाले में सचिव व प्रभारी पर FIR

Tulsipur wheat Scame: तुलसीपुर में 60 लाख के गेहूं घोटाले में सचिव व प्रभारी पर FIR

सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये का भुगतान कराकर कागजों में गोदाम भरने और धरातल पर उसे चट कर जाने का एक संगठित खेल तुलसीपुर क्षेत्र में बेनकाब हुआ है। प्रादेशिक को-ऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के दो...

Sep 12, 2026
Adar Pakad Illegal Madrasa: अड़ार पाकड़ में अवैध मदरसे का आरोप, जांच शुरू होते ही लगा ताला

Adar Pakad Illegal Madrasa: अड़ार पाकड़ में अवैध मदरसे का आरोप, जांच शुरू होते ही लगा ताला

जिले में छांगुर प्रकरण की तपिश अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि सरकारी और जल संरक्षण की जमीन पर अवैध कब्जे का एक और गंभीर मामला सामने आ गया है।

Sep 12, 2026
Balrampur CMO Action: अस्पताल से नदारद मिले 15 स्वास्थ्यकर्मी, CMO ने रोका वेतन

Balrampur CMO Action: अस्पताल से नदारद मिले 15 स्वास्थ्यकर्मी, CMO ने रोका वेतन

सरकारी अस्पतालों में समय से ड्यूटी पर न पहुंचने और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है।

Aug 12, 2026