शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक, होम मिनिस्ट्री के इनपुट के बाद भी देरी

शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक, होम मिनिस्ट्री के इनपुट के बाद भी देरी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सिक्योरिटी बढ़ाने के मामले में राज्य सरकार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। खुफिया जानकारी मिलने के 30 दिन बाद सुरक्षा बढ़ाने को लेकर बवाल मच गया।

By : स्वदेश डेस्क
शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक, होम मिनिस्ट्री के इनपुट के बाद भी देरी

भोपालः केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को खतरा है। दावा है कि शिवराज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के निशाने पर हैं। इसके बाद से उनके बंगले 'मामा के घर' में सख्त सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। हालांकि उनकी सुरक्षा बढाने में मध्य प्रदेश सरकार की लापरवाही सामने आई है। सरकार की तरफ से सुरक्षा बढ़ाने में की गई एक महीने की देरी ने अब सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 नवंबर को ही अलर्ट किया था। उन्होंने 12 नवंबर के दिन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि खुफिया इनपुट के अनुसार, ISI शिवराज सिंह चौहान से जुड़ी जानकारी जुटाने में गहरी रुचि ले रही है।

30 दिन बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

केंद्र ने राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और संतुलित करने के निर्देश दिए थे। इसके 30 दिन बाद 12 दिसंबर 2025 भोपाल स्थित उनके निवास (B-8, B-9) पर बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

हालांकि जानकारी बाहर आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। सुरक्षा की बात है तो स्वाभाविक है, सरकार को जागना चाहिए। सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर देरी गंभीर साबित हे सकती है।

लगातार हो रही काफिला रोकने की घटनाएं

इसके साथ ही पिछले तीन-चार महीनों से लगातार शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोकने और सुरक्षा घेरा तोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले 23 दिसंबर को खातेगांव दौरे के दौरान कांग्रेस नेता अचानक गाड़ी के सामने बैठ गए थे।

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में विदिशा से सांसद और केंद्र में कृषि मंत्री हैं। इसके पहले वह पिछले 6 बार से विधायक रह चुके हैं। पहली बार 1990 में बुधनी से। इसके बाद 2006 (उपचुनाव), 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे लगातार विधायक चुने गए।

6 बार सांसद का चुनाव भी जीते

शिवराज सिंह चौहान की एमपी की राजनीति में विधायक तक ही सीमित नहीं रहे हैं। वह यहां कि विदिशा सीट से 6 बार के सांसद भी रह चुके हैं। 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 और अब 2024 में रिकॉर्ड मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।

प्रदेश के 4 बार रहे मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। पहली बार 2005 - 2008,दूसरी बार 2008 - 2013 तीसरी बार 2013 - 2018 और चौथी बार 2020-2023 मुख्यमंत्री रहे।

पहली बार बने केंद्रीय मंत्री

जून 2024 से वे मोदी सरकार 3.0 में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री का महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Shivraj Singh Action: केंद्रीय मंत्री शिवराज का एक्शन, अफसर को किया सस्पेंड

Shivraj Singh Action: केंद्रीय मंत्री शिवराज का एक्शन, अफसर को किया सस्पेंड

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को निलंबित कर दिया गया है।

Sep 21, 2026
कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत, जिनके घर बेटी का जन्म, शादी के समय पूर्व CM ने दिलाया था 8वां वचन

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत, जिनके घर बेटी का जन्म, शादी के समय पूर्व CM ने दिलाया था 8वां वचन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर लाडली लक्ष्मी आई है। उनकी बड़ी बहू ने बिटिया को जन्म दिया है। जानिए कौन है अमानत सिंह चौहान।

Jan 21, 2026