शिवराज सिंह चौहान के घर आई लाडली लक्ष्मी, पोती को देख झूम उठे पूर्व CM, जानें कौन सी बहू बनी मां

शिवराज सिंह चौहान के घर आई लाडली लक्ष्मी, पोती को देख झूम उठे पूर्व CM, जानें कौन सी बहू बनी मां

By : स्वदेश डेस्क
शिवराज सिंह चौहान के घर आई लाडली लक्ष्मी, पोती को देख झूम उठे पूर्व CM, जानें कौन सी बहू बनी मां

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर बड़ी खुश खबरी आई है। उनके बेटे कार्तिकेय पिता बन गए हैं। बहू अमानत ने बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म की खुशी को शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई-अमानत और ऋद्धि। फिर 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी। साधना शिवराज

गायत्री मंत्र का जाप करते रहे 'मामा'

ओटी के बाहर इंतजार करने के दौरान शिवराज सिंह चौहान गायत्री मंत्र का जाप करते हुए नजर आए। इसके बाद जैसे ही डॉक्टर बच्ची को लेकर बाहर तो मौजूद परिजन खुशी से झूम उठे। बच्ची को देखने के लिए सभी ने डॉक्टरों को घेर लिया। वहीं, बच्ची को लिए डॉक्टरों ने पिता से पूछा बोल दीजिए क्या आई। तब पिता बने कार्तिकेय ने कहा कि 'इला' आई है। वहीं, साधना सिंह चौहान ने कार्तिकेय से बच्ची के कान में गायत्री मंत्र सुनाने के लिए कहा। कार्तिकेय के ऐसा करने के बाद खुद भी शिवराज सिंह चौहान उठे और उन्होंने बच्ची के सामने मंत्र का जाप किया।

डॉक्टरों ने जो बताया वह सुन परिजन चौंके

बच्ची को देखने के बाद परिजनों ने पूछा की इसकी आंख तो पहले से ही खुली हुई है। इस पर डॉक्टरों ने जानकारी दी कि पैदा होते समय भी बच्ची की आंखें खुली हुई थी। इसके बाद बच्ची के स्वास्थ्य और वजन को लेकर जानकारी दी कि मासूम का वजन करीब 2. 357 KG है। इसके बाद डॉक्टरों ने घरवालों से लाए हुए नए कपड़ों को लेकर जानकारी ली।

कब हुई थी शादी

बता दें कि एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च 2026 को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य समारोह में हुई थी। मारवाड़ी रीति-रिवाज से हुई शादी में देशभर के कई राजनेता और हस्तियां शामिल हुए थे।

संबंधित सामग्री

Bhopal Master Plan Protest: अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात 

Bhopal Master Plan Protest: अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट को लेकर किसान अपनी बात रखने के लिए पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुंचे है।

Oct 22, 2026
MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश बीजेपी में दिवाली से पहले बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

MP Bjp Niyuktiya: मध्यप्रदेश बीजेपी में दिवाली से पहले बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

दीपावली से ठीक पहले एमपी बीजेपी ने बड़ी नियुक्तियां की है। बीजेपी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ग्वालियर महानगर की जिला कार्यकारिणी और कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

Oct 20, 2026
Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

सीहोर के कोठरी में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार रात इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर चक्काजाम किया। दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Oct 13, 2026
Sanatan Rath Yatra: छत पर खड़े रहोगे क्या? दमोह में फूल बरसाती भीड़ के बीच शास्त्री का बड़ा सवाल

Sanatan Rath Yatra: छत पर खड़े रहोगे क्या? दमोह में फूल बरसाती भीड़ के बीच शास्त्री का बड़ा सवाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की रथयात्रा तीसरे दिन दमोह के हटा से रवाना हुई। यात्रा में उन्होंने कहा कि मुसीबत में घर से न निकलने वाले सबसे बड़े बुजदिल हैं।

Oct 13, 2026
Singrauli News: दरकते घर, डर का साया, THDC की गाड़ियों के आगे डटीं सिंगरौली की आदिवासी महिलाएं

Singrauli News: दरकते घर, डर का साया, THDC की गाड़ियों के आगे डटीं सिंगरौली की आदिवासी महिलाएं

सिंगरौली में टीएचडीसी के कोयला खनन के खिलाफ आदिवासी महिलाओं ने सैकड़ों गाड़ियाँ रोकीं। ब्लास्टिंग से घरों में दरारे, प्रदूषण और धमकियों के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Oct 12, 2026