भोपाल। रेल प्रशासन ने शनिवार से 12919/12920 डॉ. अंबेडकर नगर- श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस और 11465/11466 जबलपुर- वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर हाल्ट लेकर सीधे हिरदाराम नगर कार्ड लाइन को निकल जाएगी। ये दोनों ट्रेनें भोपाल स्टेशन अब नहीं आएगी। हालांकि दो माह से ये ट्रेन निशातपुरा पर हाल्ट तो ले रही थी।
पमरे के जनसपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इन दो जोड़ी ट्रेनों का हाल्ट निशातपुरा दिया गया है। ये स्टेशन दो माह पहले शुरू हो गया है, लेकिन पूर्व से आरक्षित यात्रियों के भोपाल हाल्ट की वजह से इसे भोपाल लाया जा रहा था। अब आईआरसीटीसी ने अपने आरक्षण ऐप में इन चारों ट्रेनों का हाल्ट भोपाल की जगह निशातपुरा कर दिया है। यात्री अब आरक्षण कराने से पहले इन 139 पर इन ट्रेनों की जानकारी अवश्य लें।
निशातपुरा पर ये रहेगा ठहराव समय
12919 मालवा एक्सप्रेस प्रतिदिन आगमन 17.20 बजे 17.30 प्रस्थान।
12920 मालवा एक्सप्रेस प्रतिदिन आगमन 07.25 बजे, प्रस्थान 07.35 बजे।
11465 सोमनाथ एक्सप्रेस दो दिन आगमन 06.40 बजे, प्रस्थान 06.45 बजे
11466 सोमनाथ एक्सप्रेस दो दिन आगमन 20.10 बजे, प्रस्थान 20.15 बजे।