भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) का लंबा दौर आज अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने दावा-आपत्ति की पूरी प्रक्रिया के बाद आज (21 फरवरी) अंतिम फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आज सारे बूथों पर BLO ने सूची का विमोचन भी कर दिया।
कलेक्टर ने किया विमोचन
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अंतिम मतदाता सूची का विमोचन किया। यह सूची 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर तैयार की गई है और प्रदेश भर में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने का प्रयास रहा है।
42 लाख वोटर्स के नाम हटे
SIR के दौरान राज्य में कुल 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, डुप्लिकेट और अन्य अयोग्य श्रेणियों के नाम शामिल हैं। वहीं, नए नाम जोड़ने के लिए करीब 1 लाख 69 हजार 573 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर विचार के बाद योग्य आवेदकों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है।
भोपाल में सबसे ज्यादा प्रभाव
बता दे कि जनवरी-फरवरी 2026 तक चला, जिसमें राजनीतिक दलों और मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कीं थी. इसके बाद आज 21 फरवरी को सभी जिलों में अंतिम सूची जारी कर दिया गया । मतदाता CEO मध्य प्रदेश की वेबसाइट (ceoelection.mp.gov.in) पर अपना नाम चेक कर सकते हैं।