Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के बाद अब प्रथम तल पर स्थित राम दरबार के दर्शनों के लिए भी प्रशासन ने नया नियम लागू कर दिया है।

By : विकास जैन
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के बाद अब प्रथम तल पर स्थित राम दरबार के दर्शनों के लिए भी प्रशासन ने नया नियम लागू कर दिया है। मंदिर में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकासी की प्रक्रिया को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया है। अब तक श्रद्धालु बिना किसी बैरिकेडिंग या रेलिंग के सीधे राम दरबार के दर्शन करते थे। एक ही रास्ते से आने-जाने के कारण धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी, लेकिन अब नई व्यवस्था को लागू किया गया है।

बनी 5 अलग अलग कतार

नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टील रेलिंग लगा दी गई है। दर्शनार्थियों के लिए 5 अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गलियारे बनाए गए हैं, जिससे आवाजाही सुचारू रहेगी।

चोरी कांड के बाद बदला सुरक्षा तंत्र

बता दें​ कि बीते 7 जून को मंदिर परिसर स्थित दान पेटियों से कथित नकदी चोरी का मामला उजागर हुआ था। इस घटना के बाद से ही मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन ने दर्शन मार्ग, सुरक्षा जांच और क्राउड मैनेजमेंट को अधिक सख्त व पारदर्शी बनाने पर काम शुरू कर दिया था। राम दरबार में किया गया यह बदलाव उसी सुरक्षा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

फिर लौटी चढ़ावा की रफ्तार

कथित चढ़ावा चोरी मामले के बाद कुछ समय के लिए दान की रफ्तार प्रभावित हुई थी, लेकिन अब श्रद्धालुओं का भरोसा दोबारा मजबूत होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का दान प्राप्त हो रहा है। हालांकि, ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर दैनिक दान के आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

संबंधित सामग्री

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

लखनऊ नगर निगम में बकाया गृहकर जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम 15 अगस्त से शहर में वन टाइम सेटलमेंट OTS योजना शुरू करने जा रहा है।

Jul 28, 2026
UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत BJP ने राज्य की सभी 403 सीटों पर विधायकों और संभावित दावेदारों का नए सिरे से गुप्त सर्वे शुरू करा दिया है।

Jul 28, 2026
Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास शांतिपुरम कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश है।

Jul 27, 2026
Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को हुए उपसभापति के चुनाव में नरसिंह दास निर्विरोध चुन लिए गए।

Jul 27, 2026
Devnandini Hospital Fire : एसी ब्लास्ट से देवनंदनी अस्पताल में मचा कोहराम, 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित 

Devnandini Hospital Fire : एसी ब्लास्ट से देवनंदनी अस्पताल में मचा कोहराम, 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित 

गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में रविवार देर रात एसी में हुए ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल को दहशत में डाल दिया।

Jul 27, 2026