Jitendra Mishra Becomes Ram Mandir CEO

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

ayodhya ram mandir First CEO Announced

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित प्रसिद्ध अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का CEO नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तीन नए ट्रस्टियों को भी शामिल किया गया है।

जितेंद्र मिश्र का ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र पूर्व फाइटर पायलट हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना में 39 साल से ज्यादा समय तक सेवा दी है। जनवरी 2025 में उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड की जिम्मेदारी संभाली थी। कुछ ही महीनों बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने इस कमांड का नेतृत्व किया।

तीन नए ट्रस्टी भी बनाए गए

राम मंदिर ट्रस्ट में मदन मोहन पांडेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव को नए सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। मदन मोहन पांडेय अयोध्या से हैं और हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के वकील रह चुके हैं। महेश भागचंदका दिल्ली से हैं और अशोक सिंघल के रिश्तेदार बताए गए हैं। निर्मला यादव शिकोहाबाद से हैं।

CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया

राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों के बाद पूर्व महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद ट्रस्ट की व्यवस्था और पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए 6 जुलाई से CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे। स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया और तीन नामों का पैनल ट्रस्ट अध्यक्ष को सौंपा था।

CEO के पास होंगी अहम जिम्मेदारियां

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक, पेशेवर प्रशासन और पारदर्शिता के लिए CEO का पद जरूरी है। नए नियमों के तहत CEO के अधिकार और शक्तियां तय की जाएंगी। CEO ट्रस्ट के महामंत्री को रिपोर्ट करेंगे और उनके पास प्रशासनिक, वित्तीय और वैधानिक जिम्मेदारियां होंगी।

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चंदा चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि आगे 'राम धन' की चोरी नहीं होगी। उन्होंने अयोध्या को वर्ल्ड-क्लास सिटी के तौर पर विकसित करने की बात भी कही।

संबंधित सामग्री

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026