MP Congress Jila Adhyaksh: मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस समय जश्न का माहौल जारी है। दतिया उपचुनाव जीतने के बाद प्रदेश कांग्रेस अब अपने अगले मिशन की ओर बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस ने जल्द बड़े बदलाव होने के कयास लगाए जाने लगे है। दरअसल, दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ प्रदेश कांग्रेस की हुई एक बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा की गई।
मीडिया की खबरों के अनुसार बैठक में कुछ कांग्रेस जिला अध्यक्षों सवाल उठे है। जिसके बाद से माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस के जिला संगठनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सभी जिलाध्यक्षों को तीन श्रेणी A, B और C बांटा है। जिसके अनुसार अच्छा प्रदर्शन करने वाले A श्रेणी, थोड़ा कम अच्छा प्रदर्शन करने वाले B और जिनका कामकाग कमजोर रहा है उन्हें C श्रेणी में रखा है।
हट सकते हैं ये जिलाध्यक्ष!
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बैठक में 45 ऐसे जिलाध्यक्ष हैं जिन्हें B श्रेणी में रखा गया है। वही 6 जिलाध्यक्षों को C श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें बदला जा सकता है। इन 6 जिलाध्यक्षों को हटाने के लिए बैठक में सहमति भी बन गई है। जल्द ही शीर्ष नेतृत्व गहन मंथन कर 6 जिलाध्यक्षों को हटाने के आदेश जारी कर सकता है।
खतरे में ये जिलाध्यक्ष!
खबरों और राजनैतिक गलियरों में चर्चाओं के अनुसार सिंगरौली, रायसेन, डिंडोरी, ग्वालियर ग्रामीण, अलीराजपुर और आगर मालवा जिले के जिलाध्यक्ष C श्रेणी में शामिल है। हालांकि हम इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है। खबरों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि होने वाले अगली बैठक में जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा होगी और बदलाव के फैसले लिए जाएंगे।