Amethi Accident News

Amethi Accident: तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक गंभीर

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

By : विकास जैन
Amethi Accident: तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक गंभीर

Amethi Accident: तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक गंभीर

कुलदीप शुक्ला,अमेठी: अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय आयुष गौतम पुत्र राम औतार निवासी करनाईपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि आयुष गौतम बाइक से अंतू की ओर से अमेठी बाजार जा रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा।

इसी बीच सूचना मिलने पर थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय सिपाहियों ने घायल आयुष गौतम को ई-रिक्शे पर लादकर अस्पताल के लिए रवाना किया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सिपाहियों की भूमिका की सराहना की, वहीं एंबुलेंस के देरी से पहुंचने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत के अनुसार हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता, ठेंगहा की प्रशासक पर कार्रवाई

Amethi News: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता, ठेंगहा की प्रशासक पर कार्रवाई

ग्राम पंचायत ठेंगहा में इंटरलॉकिंग कार्य में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Sep 19, 2026
Amethi Accident: सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल

Amethi Accident: सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल

कस्बे के कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्ले के पास सोमवार को अचानक सामने आए छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sep 14, 2026
Amethi News: 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती, अनदेखी का आरोप 

Amethi News: 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती, अनदेखी का आरोप 

नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर दो में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना

Sep 05, 2026