Amethi Accident News

Amethi Accident: सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल

कस्बे के कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्ले के पास सोमवार को अचानक सामने आए छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By : विकास जैन
Amethi Accident: सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल

Amethi Accident: सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल

कुलदीप शुक्ला, अमेठी: कस्बे के कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्ले के पास सोमवार को अचानक सामने आए छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे नोहरे गांव निवासी शीतला प्रसाद (25) सोमवार को बाइक से विशेषरगंज की तरफ से अपने घर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह अमेठी कस्बे के कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्ले के पास पहुंचा, तभी सड़क पर अचानक एक छुट्टा जानवर सामने आ गया। बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण युवक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और जानवर से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि शीतला प्रसाद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को उठाकर सड़क किनारे किया और घटना की सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर छुट्टा जानवरों की मौजूदगी से हादसे का खतरा बना रहता है।

सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में छुट्टा जानवर घूमते रहते हैं। ये जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे बाइक और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार वाहन चालक जानवरों को बचाने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से कस्बे की प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा जानवरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026