Bhopal Swadeshi Mela 2026

Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों, बुनकरों को एक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में 23 अक्टूबर से 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

By : विकास जैन
Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

Bhopal Swadeshi Mela 2026: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों, बुनकरों को एक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में 23 अक्टूबर से 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मिंटो हॉल के पास स्थित एमवीएम ग्राउंड में लगने वाले इस मेले में देश भर के स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, पारंपरिक कला और स्टार्टअप्स के 200 से अधिक स्टॉल सजाए जाएंगे।

लोकल फॉर वोकल का संकल्प

स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीन पर उतारना है। आयोजकों के अनुसार, इस मेले के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, शिल्पकारों और महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और सीधी बिक्री का अवसर मिलेगा। 

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं 

मेले के दौरान रोजाना कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए कार्यक्रम और युवाओं को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ने के लिए नाटक व नृत्य प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। 

आयोजन समिति का गठन 

मेले के संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें सतीश विश्वकर्मा को मेला संयोजक नियुक्त किया गया है। तो वही सोनी, दीपक वर्मा और रमन तिवारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सीमा भारद्वाज और शोभराज सुखवानी अन्य व्यवस्थाएं संभालेंगे। 

संबंधित सामग्री

CM Mohan Yadav Narsinghpur: नरसिंहपुर को सीएम मोहन ने दी करोड़ों की सौगात, पशुपालकों पर बड़ा ऐलान 

CM Mohan Yadav Narsinghpur: नरसिंहपुर को सीएम मोहन ने दी करोड़ों की सौगात, पशुपालकों पर बड़ा ऐलान 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों की सौगात दी।

Oct 11, 2026
CM Mohan Yadav Narsinghpur: सीएम मोहन 8 लाख छात्रों को देंगे 502 करोड़ की सौगात, स्कूल खातों में करेंगे ट्रांसफर 

CM Mohan Yadav Narsinghpur: सीएम मोहन 8 लाख छात्रों को देंगे 502 करोड़ की सौगात, स्कूल खातों में करेंगे ट्रांसफर 

रसिंहपुर में 11 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से स्कूल के खातों में ट्रांसफर...

Oct 10, 2026