UP BJP Niyuktiya: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार देर शाम प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के सभी सांगठनिक जिलों एवं महानगरों के लिए नए प्रभारियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी का उद्देश्य इन नियुक्तियों के माध्यम से राज्य भर में संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है। सूची के अनुसार प्रमुख महानगरों और जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लखनऊ महानगर में त्रयम्बक त्रिपाठी, वाराणसी महानगर एवं जिला दोनों की कमान अरुण पाठक को, गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया और नोएडा महानगर की जिम्मेदारी डीके शर्मा को दी गई है।
अवध क्षेत्र में जानिए किसे मिले कमान : लखनऊ महानगर में त्रयम्बक त्रिपाठी, लखनऊ जिला में सौरभ मिश्रा, रायबरेली में डॉ.नीरज सिंह, सीतापुर में नीरज सिंह, लखीमपुर में विजय बहादुर पाठक, हरदोई में कमलेश मिश्रा, अंबेडकरनगर में अवधेश श्रीवास्तव, बाराबंकी में नीरज वर्मा, बलरामपुर में रामकिशोर मौर्य, बहराइच में अर्चना मिश्रा, गोंडा में राहुल राज रस्तोगी, श्रावस्ती में त्र्यंबक तिवारी, अयोध्या जिला में अनूप गुप्ता, अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह, उन्नाव में संतोष सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
बृज क्षेत्र में जानिए कौन-कौन बने प्रभारी : आगरा महानगर में ब्रज बहादुर, आगरा जिला घनश्याम लोधी, मथुरा महानगर में पवन शर्मा, मथुरा जिला में प्रमोद गुप्ता, फिरोजाबाद महानगर में विवेक सारस्वत, फिरोजाबाद जिला में गिर्राज सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ जिला में गौरव आर्य, अलीगढ़ महानगर में राकेश शंखवार, हाथरस में अनिल चौधरी, मैनपुरी में श्याम भदौरिया, कासगंज में कन्हैयालाल गुप्ता, बरेली महानगर में रजनीकांत माहेश्वरी, बरेली जिला में दिनेश शर्मा, आंवला में डीपी भारती, शाहजहांपुर जिला में संजीव प्रताप सिंह, शाहजहांपुर महानगर दुर्विजय शाक्य, पीलीभीत में हर्षवर्धन आर्य, बदायूं में राकेश मिश्रा एवं एटा में नागेंद्र सिकरवार को प्रभारी बनाया गया है।
पश्चिम क्षेत्र में इन्हें मिला मौका : रामपुर में मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर में प्रमेन्द्र जांगड़ा, मुरादाबाद जिला में विकास अग्रवाल, शामली में चौधरी राजा वर्मा, अमरोहा में सत्येंद्र सिसौदिया, बिजनौर में सत्यपाल सैनी, सहारनपुर महानगर में अजय शर्मा, सहारनपुर जिला में हंसराज जाटव 'पप्पू', मुजफ्फरनगर में हरिओम शर्मा, मेरठ महानगर में अशोक मोंगा, मेरठ जिला में भरत भूषण गुप्ता, गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया, गाजियाबाद जिला में संजीव गोयल 'सिक्का', हापुड़ में बसंत त्यागी, नोएडा महानगर में डीके शर्मा, गौतमबुद्धनगर में कांता कर्दम, बागपत में वाईपी सिंह, संभल में डॉ.चंद्रमोहन सिंह एवं बुलन्दशहहर में सुरेश राणा प्रभारी होंगे।
कानपुर क्षेत्र के जिला प्रभारियों के बारे में जानिए : कानपुर महानगर उत्तर में अनिल यादव, महानगर दक्षिण में प्रांशु दत्त द्विवेदी, कानपुर ग्रामीण में आनंद सिंह, कानपुर देहात में शिव महेश दुबे, इटावा में देवेश कोरी, कन्नौज में रूपेश गुप्ता, फर्रुखाबाद में नरेंद्र राजपूत, फतेहपुर में राहुल अग्निहोत्री, औरैया में दिनेश वाजपेयी, झांसी महानगर में रंजना उपाध्याय, झांसी जिला मानवेन्द्र सिंह, बांदा में संत विलास शिवहरे, महोबा में इंद्रपाल पटेल, चित्रकूट में संजीव श्रृंगी ऋषि, हमीरपुर में प्रदीप सरावगी, जालौन में भुवन प्रकाश गुप्ता एवं ललितपुर में अशोक राजपूत को संगठन का प्रभार सौंपा गया है।
जानिए काशी प्रांत में जिलों के खेवनहार : वाराणसी महानगर एवं जिला में अरुण पाठक, गाजीपुर में अजीत चौबे, प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह, जौनपुर में शंकर गिरी, मछली शहर में दिनेश मौर्य, सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह, अमेठी में सुनील सिंह, प्रयागराज महानगर ने राकेश त्रिवेदी, प्रयागराज यमुनानगर में अनिल सिंह, प्रयागराज गंगापार में अअशोक मिश्रा, चंदौली में मीना चौबे, कौशाम्बी में अमरनाथ यादव, मीरजापुर में भानु प्रताप सिंह एवं सोनभद्र में कौशलेन्द्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है।
गोरक्ष प्रांत में इनको मिला जिलों का प्रभार : गोरखपुर महानगर में महेश शुक्ल, गोरखपुर जिला में अजय सिंह गौतम, संतकबीरनगर में जयप्रकाश साहू, बस्ती में सत्येंद्र सिन्हा, सिद्धार्थनगर में प्रवीण गुप्ता, महराजगंज में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, देवरिया में देवेंद्र यादव, कुशीनगर में कामेश्वर सिंह, आजमगढ़ में धर्मेंद्र सिंह, लालगंज में दुर्विजय राय, मऊ में सहजानंद राय एवं बलिया में प्रेमचंद्र मिश्रा को प्रभारी की कमान मिली है।