MP DA Hike: मध्य प्रदेश के करीब 12 लाख शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इस बार दिवाली खुशियों की सौगात ला सकती है। राज्य सरकार कर्मचारियों के DA और DR में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। यदि सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगाती है, तो कई श्रेणियों के कर्मचारियों के मासिक वेतन में 775 से लेकर 7,500 तक की सीधी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
केंद्र और राज्य के डीए में अंतर
केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर इसे 63% कर दिया है। वही मध्य प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनर्स को वर्तमान में केवल 58% डीए/डीआर ही मिल रहा है। राज्य के कर्मचारी जनवरी 2026 से लंबित 2% और जुलाई 2026 से देय 3% दोनों किश्तों को मिलाकर कुल 5% डीए-डीआर तुरंत जारी करने की मांग कर रहे हैं।
आंदोलन की तैयारी
डीए में देरी और पूर्व घोषित 3% डीए एरियर का भुगतान कई जिलों में न होने से कर्मचारी संगठनों में रोष है। मांगों को लेकर 4 नवंबर को भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन के समक्ष ध्यानाकर्षण प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।
डीए बढ़ने पर कितना होगा फायदा?
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: ₹775 से ₹2,000+ प्रति माह?
तृतीय श्रेणी कर्मचारी: ₹975 से ₹3,000+ प्रति माह?
द्वितीय श्रेणी अधिकारी: ₹3,365 से ₹4,000+ प्रति माह?
प्रथम श्रेणी अधिकारी: ₹7,500 या उससे अधिक प्रति माह?
सरकारी खजाने पर 1,202 करोड़ का भार
5% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने के फैसले से मध्य प्रदेश सरकार के खजाने पर लगभग ₹1,202 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार को केवल नई बढ़ोतरी का ऐलान ही नहीं करना चाहिए, बल्कि पिछले एरियर के बकाये का भी एकमुश्त भुगतान करना चाहिए। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।