Yogi Adityanath Reviews Ramnavami Preparations in

रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, श्री रामलला के चरणों में झुकाया शीश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे पर श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के आगमन व रामनवमी तैयारियों की समीक्षा की।

By : स्वदेश डेस्क
रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, श्री रामलला के चरणों में झुकाया शीश

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम मंदिर में श्री रामलला के चरणों में शीश झुकाया। उन्होंने श्रीराम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन तथा रामनवमी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पीएफसी स्थित सभाकक्ष में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंचे

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकलकर मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री रामलला के दर्शन किए, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने संतों से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री यहां सबसे पहले महंत प्रेमदास जी महाराज से मिले। इसके बाद उन्होंने अन्य संतों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना।इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर राम कथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

 

संबंधित सामग्री

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी का बयान, जहां महिलाओं का अपमान, वह नरक के समान

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी का बयान, जहां महिलाओं का अपमान, वह नरक के समान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है।

Oct 11, 2026
Yogi Cabinet Decision: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का बदला नाम, लिए बड़े फैसले

Yogi Cabinet Decision: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का बदला नाम, लिए बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई बड़े और ऐतिहासिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि...

Oct 09, 2026
फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सूरज गुप्ता के मकान में सिलिंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। सीएम योगी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Sep 28, 2026
CM Yogi fun on Ravi Kishan: गोरखपुर में सीएम योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी, बच्चों को दिया खास संदेश

CM Yogi fun on Ravi Kishan: गोरखपुर में सीएम योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी, बच्चों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में रविकिशन पर चुटकी ली। बच्चों को कविता सुनाई और यूपी की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्टार्टअप पर बात की।

Sep 28, 2026
UP News: ग्रेटर नोएडा में शाह-योगी ने किया ट्रेड शो का शुभारंभ, 90 देशों के बायर्स पहुंचे

UP News: ग्रेटर नोएडा में शाह-योगी ने किया ट्रेड शो का शुभारंभ, 90 देशों के बायर्स पहुंचे

ग्रेटर नोएडा में अमित शाह और सीएम योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया, इस बार 90 देशों से 600 से ज्यादा विदेशी खरीदार पहुंचे हैं।

Sep 25, 2026