ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 अगस्त 2026 को गुरु बुध के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन, करियर और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। चार राशियों के जातकों के लिए यह समय नौकरी, कारोबार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के साथ आय के साधनों में भी वृद्धि के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक रूप से लाभकारी रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौते या बड़ी डील को अंतिम रूप दिया जा सकता है। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का अवसर बन सकता है, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कई परेशानियों को कम करने वाला साबित हो सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। नौकरी या निजी जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। नई योजनाओं को अमल में लाने का मौका मिलेगा और कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा और कारोबार में प्रदर्शन मजबूत हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि अनुकूल रह सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। सरकारी कामकाज में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार करने वालों को विस्तार के नए अवसर मिलेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत हो सकती है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी राहत मिल सकती है।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय
प्रत्येक गुरुवार व्रत रखने का प्रयास करें। गुरुवार को चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, केले या पीले रंग की मिठाई का दान करें। अपने से बड़े लोगों का सम्मान और उनकी सेवा करें। गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शक का आदर करें। जरूरतमंद लोगों की सामर्थ्य के अनुसार सहायता करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए स्वदेश उत्तरदायी नहीं है।