Krishna Janmashtami 2026 Date

Janmashatmi: जन्माष्टमी की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन? तो नोट कर लें डेट और जानें पूजा का शुभ समय

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। जानिए अष्टमी तिथि, मध्यरात्रि पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और बाल गोपाल की पूजा विधि।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Janmashatmi: जन्माष्टमी की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन? तो नोट कर लें डेट और जानें पूजा का शुभ समय

sri Krishna Janmashatmi News

धर्म। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर मथुरा में माता देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और रात में बाल गोपाल की विशेष पूजा करते हैं।

2026 में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2:25 बजे शुरू होगी और 5 सितंबर की रात 12:13 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर को रात 12:29 बजे से शुरू होकर रात 11:04 बजे तक रहेगा।

जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय मध्यरात्रि माना जाता है। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा के लिए रात का समय सबसे विशेष माना जाता है। 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक बाल गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान भगवान कृष्ण का अभिषेक कर उन्हें नए वस्त्र पहनाने और विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। व्रत रखने वाले श्रद्धालु 5 सितंबर की सुबह 6:01 बजे के बाद पारण कर सकते हैं।

जन्माष्टमी के चौघड़िया मुहूर्त

4 सितंबर को दिन में चर मुहूर्त सुबह 6:00 से 7:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद लाभ का समय 7:35 से 9:10 बजे तक और अमृत मुहूर्त 9:10 से 10:45 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त दोपहर 12:20 से 1:55 बजे तक रहेगा। शाम में चर मुहूर्त 5:05 से 6:39 बजे तक रहेगा। रात में लाभ का समय 9:30 से 10:55 बजे तक रहेगा। इसके बाद 5 सितंबर की मध्यरात्रि 12:20 से 1:45 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

ऐसे करें बाल गोपाल की पूजा

जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालु सुबह से व्रत रखकर भगवान कृष्ण के जन्म का इंतजार करते हैं। रात में पूजा की तैयारी की जाती है। मध्यरात्रि के समय बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर मोरपंख, बांसुरी और तुलसी दल अर्पित किए जाते हैं। भगवान को माखन-मिश्री, पंजीरी और खीर का भोग लगाया जाता है। पूजा के बाद बाल गोपाल को झूला झुलाने और आरती करने की परंपरा भी है।

व्रत खोलने का समय

कई श्रद्धालु मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण की पूजा और जन्मोत्सव के बाद व्रत खोल लेते हैं, जबकि कुछ लोग अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ और व्रत की परंपराएं परिवार तथा स्थानीय मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

संबंधित सामग्री

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026