महाकाल को अर्पित की गई विशेष राखी

उज्जैन में सबसे पहले महाकाल को बांधी गई 2 फीट की खास राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष राखी अर्पित की गई जो कि 2 फीट लंबी थी। इस परंपरा का पालन पुजारी परिवार की महिलाओं ने किया।

By : नरेंद्र कुमार
उज्जैन में सबसे पहले महाकाल को बांधी गई 2 फीट की खास राखी

उज्जैन: रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार तड़के उज्जैन के महाकाल मंदिर में अनोखी धार्मिक परंपरा निभाई गई। भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी अर्पित की। इस बार भगवान के लिए करीब 2 फीट लंबी विशेष राखी तैयार की गई थी।महाकाल मंदिर में यह परंपरा हर साल रक्षाबंधन पर निभाई जाती है। मान्यता है कि हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों की शुरुआत भगवान महाकाल के आंगन से होती है। इसी परंपरा के तहत पुजारी परिवार की महिलाएं सावन के दौरान विशेष राखी तैयार करती हैं।

रात 2 बजे मंदिर पहुंचीं महिलाएं

राखी अर्पित करने के लिए पुजारी ओम गुरु और राजेश शर्मा के परिवार की महिलाएं रात करीब 2 बजे ही महाकाल मंदिर पहुंच गई थीं। भस्म आरती के दौरान राखी बांधे जाने तक मंत्रोच्चार चलता रहा।भस्म अर्पित होने के बाद विशेष रूप से तैयार की गई राखी बाबा महाकाल को समर्पित की गई। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर से मिले प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोला और फिर परिवार के भाइयों को राखी बांधी।

एक सप्ताह में तैयार हुई 2 फीट की राखी

बाबा महाकाल के लिए राखी तैयार करने वाली पुजारी परिवार की महिलाओं ने पूरे सावन माह में व्रत-उपवास रखा। इसके बाद करीब एक सप्ताह की मेहनत से यह विशेष राखी तैयार की गई।पुजारी आकाश गुरु के मुताबिक, राखी में रेशमी कपड़े, रेशमी धागे और आभूषणों का इस्तेमाल किया गया है। इसे बाबा महाकाल के स्वरूप और उनसे जुड़े प्रिय प्रतीकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया।राखी में मोर पंख, रुद्राक्ष, कांच वर्क, त्रिनेत्र, ॐ और त्रिपुंड को जगह दी गई है। इसमें गौ माता का प्रतीक भी शामिल किया गया है।

राखी बनाते समय भी चलता रहा मंत्र जाप

इस राखी को तैयार करते समय भी धार्मिक परंपराओं का पूरा ध्यान रखा गया। पुजारी परिवार की महिलाएं राखी बनाने के दौरान ‘जय महाकाल’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करती रहीं।करीब एक सप्ताह की मेहनत के बाद तैयार हुई यह राखी रक्षाबंधन की भस्म आरती में बाबा महाकाल को अर्पित की गई। इसके साथ ही पुजारी परिवार की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक जिम्मेदारी भी निभाई।

सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। इसके बाद आरती की गई।धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास में पूरे महीने उपवास रखने वाले श्रद्धालु श्रावणी पूर्णिमा पर भगवान महाकाल के लड्डू प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोलते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने के लिए सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।रक्षाबंधन पर महाकाल को सबसे पहले राखी अर्पित करने की यह परंपरा एक बार फिर उज्जैन की धार्मिक विरासत और स्थानीय आस्था को सामने लाती है।

संबंधित सामग्री

MP Dussehra 2026: MP में कहां जलेगा सबसे ऊंचा रावण और कहां-कहां होगा दहन जाने पूरी डिटेल

MP Dussehra 2026: MP में कहां जलेगा सबसे ऊंचा रावण और कहां-कहां होगा दहन जाने पूरी डिटेल

MP Dussehra 2026 में इंदौर में 121 फीट, भोपाल में 105 फीट और उज्जैन में 101 फीट के रावण का दहन होगा। जानें शहरवार आयोजन की पूरी जानकारी।

Oct 20, 2026
कथनी से नही करनी से परिवर्तन होता है।  - माननीय सुश्री अन्नदानम सीता अक्का

कथनी से नही करनी से परिवर्तन होता है।  - माननीय सुश्री अन्नदानम सीता अक्का

माननीय अन्नदानम सीता अक्का ने उज्जैन में विजयादशमी उत्सव के दौरान राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति के महत्व को बताया।

Oct 20, 2026
बाबा महाकाल की नगरी में नगर पूजा: 40 मंदिरों में चढ़ेगा मदिरा का भोग

बाबा महाकाल की नगरी में नगर पूजा: 40 मंदिरों में चढ़ेगा मदिरा का भोग

उज्जैन में महाअष्टमी के अवसर पर 40 मंदिरों में नगर पूजा आयोजित की गई, जिसमें मदिरा और पूजन सामग्री अर्पित की गई। यह यात्रा शहर की प्राचीन परंपराओं को दर्शाती है।

Oct 19, 2026
Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

इंदौर में होने वाले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार को उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने दर्शन कर तीसरे टी20 में जीत के लिए कामना की है।

Oct 11, 2026
Sewa Jyoti Kalash Yatra:सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल को किया नमन

Sewa Jyoti Kalash Yatra:सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल को किया नमन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से विकसित भारत संकल्प सभा में वर्चुअली हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सेवा ज्योति कलश यात्रा का मशाल जलाकर शुभारंभ किया और पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेव

Oct 07, 2026