उज्जैन में भस्म आरती की धूम

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती आयोजित की गई, जहां बाबा महाकाल को तिरंगे के त्रिपुंड से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

By : नरेंद्र कुमार
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ हुई। तड़के करीब 3 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शकर और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया गया।आजादी के पर्व को देखते हुए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान के मस्तक पर तिरंगे स्वरूप का त्रिपुंड सजाया गया, जो भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहा।

रजत मुकुट और रुद्राक्ष की माला से हुआ श्रृंगार

पूजन के दौरान भगवान महाकाल को रजत ॐ, बिल्वपत्र से बना मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल के साथ डमरू व शेषनाग का रजत मुकुट भी सुशोभित किया गया।बाबा को रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से बनी माला भी अर्पित की गई। प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया।

फलों और मिष्ठान का लगाया भोग

भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय के पूजन के बाद बाबा महाकाल को फलों और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती के बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई और नैवेद्य चढ़ाया गया।इसके साथ ही महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इसी के साथ भस्म आरती की विशेष पूजा संपन्न हुई।

बाबा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

महाकाल मंदिर की परंपरा में भस्म आरती का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई इस विशेष भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा महाकाल के दर्शन और विशेष श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

संबंधित सामग्री

MP Dussehra 2026: MP में कहां जलेगा सबसे ऊंचा रावण और कहां-कहां होगा दहन जाने पूरी डिटेल

MP Dussehra 2026: MP में कहां जलेगा सबसे ऊंचा रावण और कहां-कहां होगा दहन जाने पूरी डिटेल

MP Dussehra 2026 में इंदौर में 121 फीट, भोपाल में 105 फीट और उज्जैन में 101 फीट के रावण का दहन होगा। जानें शहरवार आयोजन की पूरी जानकारी।

Oct 20, 2026
कथनी से नही करनी से परिवर्तन होता है।  - माननीय सुश्री अन्नदानम सीता अक्का

कथनी से नही करनी से परिवर्तन होता है।  - माननीय सुश्री अन्नदानम सीता अक्का

माननीय अन्नदानम सीता अक्का ने उज्जैन में विजयादशमी उत्सव के दौरान राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति के महत्व को बताया।

Oct 20, 2026
बाबा महाकाल की नगरी में नगर पूजा: 40 मंदिरों में चढ़ेगा मदिरा का भोग

बाबा महाकाल की नगरी में नगर पूजा: 40 मंदिरों में चढ़ेगा मदिरा का भोग

उज्जैन में महाअष्टमी के अवसर पर 40 मंदिरों में नगर पूजा आयोजित की गई, जिसमें मदिरा और पूजन सामग्री अर्पित की गई। यह यात्रा शहर की प्राचीन परंपराओं को दर्शाती है।

Oct 19, 2026
Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

इंदौर में होने वाले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार को उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने दर्शन कर तीसरे टी20 में जीत के लिए कामना की है।

Oct 11, 2026
Sewa Jyoti Kalash Yatra:सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल को किया नमन

Sewa Jyoti Kalash Yatra:सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल को किया नमन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से विकसित भारत संकल्प सभा में वर्चुअली हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सेवा ज्योति कलश यात्रा का मशाल जलाकर शुभारंभ किया और पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेव

Oct 07, 2026