MP Cricket Academy Russia Smolensk MoU

MP Player Teach Cricket Russia: एमपी के खिलाड़ी कोच बनकर रसियन को सिखाएंगे क्रिकेट; भोपाल-रूस के बीच होगा बड़ा MOU

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएश रूस के स्मोलेंस्क में क्रिकेट अकादमी खोलेगी। भोपाल के सम्मेलन में 23 अक्टूबर को एमओयू होगा। इंदौर और ग्वालियर में मैच भी कराए जाएंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Player Teach Cricket Russia: एमपी के खिलाड़ी कोच बनकर रसियन को सिखाएंगे क्रिकेट; भोपाल-रूस के बीच होगा बड़ा MOU

mp players teach Russia player Cricket

भोपाल। मध्य प्रदेश के क्रिकेटर अब रूस में बल्ला और गेंद थामना सिखाएंगे। मध्य प्रदेश क्रिकेटर एसोसिएशन रूस के स्मोलेंस्क शहर में क्रिकेट में क्रिकेट अकादमी खोलने जा रही है। यहां प्रदेश के खिलाड़ी और कोच रूस के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां बताएंगे। भोपाल में 22 और 23 अक्टूबर को होने वाले विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन में इसके लिए एमओयू साइन किया जाएगा।

क्रिकेट के जरिए व्यापा का नया रास्ता

फेडरेशन ऑफ मध्य  प्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हिमांशु खरे के अनुसार, यह शायद दुनिया का पहला प्रयोग है, जिसमें क्रिकेट को उद्योग और व्यापार से जोड़ा जा रहा है। 23 अक्टूबर को फेडरेशन, मध्य प्रदेश क्रिकेट अकादमी और रूस के सिस्टर्स सिटी कंसेप्ट स्मोलेंस्क की बीच समझौता होगा।

अध्यक्ष का कहना है क्रिकेट भले ही देश का राष्ट्रीय खेल नहीं है। लेकिन इसने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई है। रूस में अभी कई दूसरे खेलों पर ज्यादा फोकस रहा है। मगर अब वहां क्रिकेट में भी दिलचस्पी बढ़ रही है।

मैदान पर भी होगा मुकाबला

अकादमी के रूसी खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। फिर दोनों तरफ की टीमें आमने सामने होंगी। मैच रूस में भी होंगे और मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर में खेले जाएंगे। महिला क्रिकेट मैच कराने की भी योजना है। खरे के अनुसार, इसका असर सिर्फ खेल तक नहीं रहेगा। शिक्षा, सेहत, पर्यटन और उद्योग में भी दोनों राज्यों के बीच बात आगे बढ़ेगी।

भोपाल में उद्योग जगत का जमावड़ा

सम्मेलन में देशभर से 400 से अधिक उद्यमी और संगठनों के पदाधिकारी आएंगे। रूस, जर्मन और ब्रिटेन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पहले दिन मेक इन एमपी प्रदर्शनी लगेगी। इसमें प्रदेश के नए प्रयोग दिखाए जाएंगे। रूस का फेडरेशन इसी मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को भोपाल डिक्लेरेशन सौंपेगा। इसमें एमएसएमई की तरक्की, रोजगार, निवेश और तकनीक पर सुझाव होंगे। चर्चा में पर्यटन, खेती, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई के लिए कर्ज और पावर इंजीनियरिंग भी रहेंगे।

संबंधित सामग्री

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026