लखनऊ। भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक चर्चा पर अब उनकी तरफ से जवाब आया है। दावा था कि कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने के बदले 5 करोड़ रुपये ले चुके हैं। कोहली के प्रवक्ता की ओर से इस पर बयान जारी हुआ है। उन्होंने इस बात को सिरे सा नकार दिया है।
किसने किया था दावा
दरअसल, कुछ दिन पहले फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने कोहली को लेकर यह दावा किया था। उनके अनुसार, राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी ने कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूप चर्चा होने लगी। इसके बाद कोहली के प्रवक्ता ने सफाई दी है।
दावा पूरी तरह गलत और बेबुनियाद
फालाहारी महाराज के दावों पर कोहली के प्रवक्ता ने पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और तथ्यों के खिलाफ बताया। प्रवक्ता ने साफ कहा कि कोहली को लेकर किए गए दावे झूठे हैं। बयान में कहा गया कि कोहली प्रेमानंद महाराज से अपनी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं। उनके मिलने की मुख्य वजह श्रद्धा और विश्वास ही है।
मीडिया से अपील
कोहली के प्रवक्ता ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही मीडिया से जिम्मेदारी के साथ खबरें छापने की अपील की है। बयान में कहा गया कि मीडिया को ऐसे बयानों को आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच करनी चाहिए और तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए।