केंद्रीय प्रदेश शासन ने गागोरनी पीएम विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी सुनील वर्मा को अंडर-19 क्रिकेट के संभागीय चैलेंजर टूर्नामेंट के लिए चुना. उनके चयन ने विद्यालय और समुदाय को प्रेरणा दी और प्रशिक्षक के सकारात्मक मूल्यांकन का समर्थन किया.
जीरापुर। विकास खंड जीरापुर अंतर्गत समीपस्थ ग्राम गागोरनी के पीएम श्री शा.उ.मा. विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी सुनील वर्मा का अंडर-19 लेदर बॉल क्रिकेट में संभागीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सुनील के चयन से विद्यालय परिवार सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सुनील वर्मा के चयन पर पीएम श्री विद्यालय गागोरनी के प्राचार्य रमेश चंद्र दांगी ने उन्हें बधाई देते हुए खेलो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। फलस्वरूप इस विद्यालय के छात्र सुनील ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर संभागीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ ऐसे में उन्होंने सुनील के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संभागीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं, वहीं खेल शिक्षक यशवंत भाटी ने बताया कि सुनील ने नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि सुनील का चयन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ ने सुनील वर्मा का फूल माला एवं शील्ड प्रदान कर आत्मीय स्वागत करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।