माइक्रोसॉफ्ट आउटेज खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट ने Outlook और Microsoft 365 की वैश्विक तकनीकी खराबी ठीक कर दी है। कंपनी ने नेटवर्क अपग्रेड को वजह बताया और ग्राहकों से माफी मांगी।

By : हितेंद्र शर्मा
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

 ​​​​​माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई वैश्विक तकनीकी खराबी अब दूर हो गई है,  शनिवार 14 नवंबर को कंपनी के सर्विस हेल्थ पेज पर Outlook, Microsoft 365 और अन्य सेवाओं के सामान्य रूप से काम करने की जानकारी दी गई । इस आउटेज के कारण दुनिया के कई देशों में यूजर्स को ईमेल और दूसरी व्यावसायिक सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई थी।  माइक्रोसॉफ्ट ने इस रुकावट के लिए ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स से माफी भी मांगी है ।

साइबर हमले या AI की वजह से नहीं हुआ आउटेज

माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि इस घटना का किसी साइबर हमले, हैकिंग या AI एजेंट से कोई संबंध नहीं था कंपनी के मुताबिक यह नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के दौरान पहले हुए एक तकनीकी बदलाव से जुड़ी समस्या थी, जो हालिया नेटवर्क बदलाव के बाद सामने आई । कंपनी ने माना कि इस गड़बड़ी से ग्राहकों और पार्टनर्स को काफी परेशानी हुई, उसने भरोसा दिलाया कि यूजर्स का विश्वास उसके लिए बेहद अहम है।

74 देशों में दिखा असर

इस आउटेज का असर Outlook, Exchange Online, Teams, Copilot और SharePoint जैसी सेवाओं पर पड़ा, Downdetector के मुताबिक 74 देशों और क्षेत्रों से शिकायतें दर्ज हुईं।  12 नवंबर को Outlook की समस्या को लेकर एक समय करीब 1.30 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं  यह शिकायतों की संख्या थी, प्रभावित यूजर्स की वास्तविक संख्या नहीं, भारत में भी एयरलाइंस और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कामकाज पर असर पड़ने की खबरें सामने आईं ।

कैसे ठीक हुई तकनीकी खराबी?

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि समस्या दूर करने के लिए प्रभावित नेटवर्क से ट्रैफिक दूसरी जगह भेजा गया और खराब प्रदर्शन कर रहे सर्वरों को दोबारा चालू किया गया हालांकि, सर्वर और नेटवर्क पर बढ़े दबाव के कारण रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगा । कंपनी ने सेवाओं को एक साथ बहाल करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से शुरू किया और हर चरण पर उनकी स्थिरता की जांच की। आउटेज के दौरान जमा हुए ईमेल बैकलॉग को भी सामान्य करने पर काम किया गया। 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026