स्वीडन को भारतीय टेक टैलेंट की जरूरत

स्वीडन के राजदूत की अपील- हमें भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं की जरूरत, AI और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनांडर ने भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं को स्वीडन आने का न्योता दिया। दोनों देश AI, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की तैयारी में हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
स्वीडन के राजदूत की अपील- हमें भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं की जरूरत, AI और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

स्वीडन अब भारत के साथ अपने रिश्तों को केवल व्यापार तक सीमित नहीं रखना चाहता, वह भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं को अपने यहां काम करने और करियर बनाने के लिए आकर्षित करना चाहता है । भारत में स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनांडर ने कहा है कि स्वीडन को भारतीय टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की जरूरत है  दोनों देशों के बीच तकनीक, रिसर्च, निवेश और रक्षा विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की तैयारी है।

मेनांडर ने यह बात बेंगलुरु टेक समिट के संदर्भ में कही है। इस साल समिट में स्वीडन कंट्री पार्टनर है और इसका विषय 'AI एंड बियॉन्ड' रखा गया है । 16 से 19 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन में दोनों देशों के तकनीकी और कारोबारी क्षेत्रों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशे जा रहे हैं ।

2030 तक आर्थिक सहयोग दोगुना करने का लक्ष्य

भारत और स्वीडन ने मई 2026 में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था । दोनों देशों ने अगले पांच साल में व्यापार और निवेश सहित कुल आर्थिक सहयोग को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 'मेक इन इंडिया' और 'मेड विद स्वीडन' जैसी पहलों को आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वीडन भारतीय इंजीनियरों, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों और STEM क्षेत्र के पेशेवरों को अपने यहां अवसर देना चाहता है, इसी दिशा में स्वीडन ने बेंगलुरु में 'वर्क इन स्वीडन 2026' कार्यक्रम भी आयोजित करने की पहल की है, जहां भारतीय पेशेवरों को स्वीडिश कंपनियों और वहां उपलब्ध करियर विकल्पों से जोड़ने की योजना है।  

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026