आपातकाल में परिवार की पीड़ा

आपातकाल की आपबीती:19 महीने जेल में रहे गौरीशंकर घर की खुशियां भी हुईं कैद

गौरीशंकर रावत के आपातकाल में जेल जाने से उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा, जिससे त्योहार भी फीके पड़ गए। उनकी रिहाई पर खुशियाँ लौटीं।

By : नरेंद्र कुमार
आपातकाल की आपबीती:19 महीने जेल में रहे गौरीशंकर घर की खुशियां भी हुईं कैद

ग्वालियर। इतिहास केवल तारीखों और घटनाओं में दर्ज नहीं होता, वह उन घरों की स्मृतियों में भी सांस लेता है, जहां किसी अपने की प्रतीक्षा दरवाजे पर ठिठकी रहती है। डबरा के ग्राम इटायल निवासी स्वर्गीय गौरीशंकर रावत के परिवार के लिए आपातकाल ऐसी ही एक जीवंत स्मृति है। विरोध में सत्याग्रह करने पर जुलाई 1975 के प्रथम सप्ताह में गिरफ्तार हुए गौरीशंकर 19 महीने जेल में रहे। उनके साथ घर की हंसी भी और बच्चों की खुशियां भी कैद हो गई थीं।

गौरीशंकर रावत डबरा जनसंघ के महामंत्री रहे और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। वे डबरा लोकसभा प्रभारी और किसान संघ डबरा अध्यक्ष भी रहे। आपातकाल के विरोध में सत्याग्रह करने के बाद पुलिस ने उन्हें डबरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पहले डबरा थाने और फिर ग्वालियर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। अचानक हुई गिरफ्तारी से परिवार स्तब्ध रह गया। परिजनों को लगा कि कुछ दिनों में रिहाई हो जाएगी, लेकिन प्रतीक्षा लंबी होती चली गई।

सात बच्चों की आंखों में एक सवाल- गौरीशंकर के कंधों पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी।
पत्नी देवाबाई और सात बच्चों का संसार उनसे जुड़ा था। बड़े बेटे सुरेश की उम्र उस समय करीब 15 वर्ष थी, जबकि छोटे बेटे जितेंद्र महज तीन साल के। पांच बेटियां भी थीं। पिता के अचानक दूर हो जाने से बच्चों की दुनिया जैसे अधूरी हो गई। वे मां से बार बार पूछते 'पिताजी कब आएंगे?' देवाबाई के पास इस सवाल का कोई उत्तर नहीं था। उनके पास केवल पति की वापसी की उम्मीद और ईश्वर से की जाने वाली प्रार्थना थी। आपातकाल का भय घर की चौखट तक पहुंच गया था। कुछ रिश्तेदार और परिचित भी सरकारी खौफ के कारण दूरी बनाने लगे। मुखिया की अनुपस्थिति में पत्नी पर बच्चों और गृहस्थी का भार आ पड़ा। सबसे कठिन था यह जानना कि प्रतीक्षा की कोई निश्चित अवधि नहीं है।

त्योहार आए, लेकिन खुशियां नहींः रक्षा बंधन हो या दीपावली, त्योहार भी घर की उदासी दूर नहीं कर सके। दीपावली के दिन जिस आंगन में बच्चों की हंसी और आतिशबाजी गूंजनी चाहिए थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा। औपचारिकता के लिए दीपक जलाए गए, लेकिन घर का मुखिया दूर जेल में था। इसलिए पर्व की रोशनी भी जैसे अधूरी थी। गौरीशंकर के छोटे बेटे जितेंद्र रावत बताते हैं कि उस समय वे बहुत छोटे थे। पिता की जेल यात्रा की अधिकांश बातें उन्होंने बाद में मां से सुनीं। उनकी मां बताया करती थीं कि पिताजी से मिलने उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह जेल जाया करते थे। मुलाकात में वे परिवार को ढांढस देते और कहते समय जरूर बदलेगा, सब ठीक हो जाएगा।

19 महीने बाद घर लौटी दीपावली

फिर करीब 19 महीने बाद वह दिन आया, जिसका परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था। गौरीशंकर जेल से रिहा होकर घर लौटे। उनकी वापसी के साथ जैसे पसरा अंधेरा छंट गया। उनके घर लौटते ही उदासी रौनक में बदल गई। जितेंद्र रावत बताते हैं कि पिता की वापसी किसी त्योहार से कम नहीं थी। ऐसा लगा, जैसे घर में फिर दीपावली आ गई हो। बच्चों की आंखों में चमक लौट आई। गौरीशंकर रावत की कहानी जेलयात्रा नहीं, बल्कि उस परिवार की पीड़ा की कथा है, जिसने आर्थिक संकट, सामाजिक दूरी और लंबी प्रतीक्षा को सहा। बच्चों का पिता की राह ताकना और फीके पड़े त्योहार उस दौर की अनकही पीड़ा को सामने लाते हैं। परिवार के लिए आपातकाल आज भी कोई केवल बीती तारीख नहीं, बल्कि 19 महीने का वह इंतजार है, जिसकी हर घड़ी में एक घर अपने मुखिया की राह देखता रहा। और जब वे लौटे तो लगा, जैसे केवल एक व्यक्ति नहीं, घर की खोई हुई खुशियां भी वापस लौट आई हों।
 प्रस्तुतिः अभिषेक शर्मा

संबंधित सामग्री

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु ने भारतीय संस्कृति, हिंदू दर्शन, शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जगाई। उनकी विरासत आज भी आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रासंगिक है।

Oct 23, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026