NEET PG 2026 Result Out and Cutoff Details

NEET PG Result: नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी; एक क्लिक पर परिणाम और कटऑफ जानने के लिए यहां जाएं

एनबीईएमएस ने NEET PG 2026 का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। उम्मीदवार nbe.edu.in पर परिणाम देख सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 262 है और स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर को आएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
NEET PG Result: नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी; एक क्लिक पर परिणाम और कटऑफ जानने के लिए यहां जाएं

NEET PG result 2026

कॅरियर। मेडिकल पीजी में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने कटऑफ भी जारी कर दिया है।

रिजल्ट कैसे देखें

जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी उनको रिजल्ट देखना मुश्किल नहीं है। सबसे पहले nbe.edu.in पर जाएं।
-होमपेज पर NEET PG 2026 वाले सेक्शन में क्लिक करें।
-वहां NEET PG 2026 Result का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करते ही रिजल्ट देखने के लिए स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-रिजल्ट दिखने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें। यह आगे काउंसलिंग के समय काम आ सकता है।

कटऑफ में किसे कितने अंक चाहिए

एनबीईएमएस ने कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ जारी किया है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 262 अंक रखा गया है। सामान्य दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 244 अंक है। वहीं, एससी, एसटीर और ओबीसी वर्ग के लिए कटऑफ 226 अंक तय किया गया है।

कब हुई थी परीक्षा

बता दें कि यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभरके अलग-अलग सेंटरों पर हुई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर  12:30 बजे तक चली। इस परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 73 हजार 096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2 लाख 65 हजार 980 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे।

कब तक आएगा स्कोर कार्ड

बता दें कि अभी सिर्फ रिजल्ट आया है। यह स्कोरकार्ड नहीं है। बोर्ड की  अधिसूचना के अनुसार स्कोरकार्ड 1  अक्टूबर 2026 को जारी होगा। तब कैंडिडेट अपने लॉगिन से परीक्षा में मिले कुल अंक देख पाएंगे। एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। इसे nbe.edu.in पर देखा जा सकता है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 262 है और स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर को आएगा।

संबंधित सामग्री

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Oct 22, 2026